शुक्रवार, 15 मई 202611:36:59 AM
Download App
Home/देश

गलती सरकार की कीमत चुकाएगी जनता : पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर राहुल ने किया वार, खड़गे ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

admin

admin

May 15, 2026
07:37 AM
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर राहुल ने किया वार, खड़गे ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

नई दिल्ली। देश के आम लोगों पर शुक्रवार को महंगाई की सीधी मार पड़ी है। देश की तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अचानक इजाफा कर दिया है। पेट्रोल की कीमत 3.14 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। वहीं डीजल 3.11 रुपये महंगा हो गया है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद देश की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने केन्द्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सरकार को अपने निशाने पर लेते हुए कहा कि सरकार की गलती की कीमत अब जनता चुकाएगी। उन्होंने भविष्य में भी तेल कीमतों में इजाफा होने की आशंका व्यक्त की है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, गलती सरकार की, कीमत जनता चुकाएगी। 3 रुपए का झटका आ चुका, बाकी वसूली किस्तों में की जाएगी। वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि देश की जनता को ये समझना होगा कि इस समय वैश्विक ईंधन संकट के साथ-साथ भारत में आर्थिक संकट की बड़ी वजह सरकार में नेतृत्व संकट, दूरदर्शी सोच का अभाव है और अक्षमता कूट-कूट कर भरी है।

खड़गे ने एक्स पोस्ट में कहा, ष्ये संकट सरकार की ओर से लाया गया संकट है, जिसका खामियाजा देश की जनता को पेट्रोल, डीजल और एलपीजी पर अपनी जेब से भरना पड़ रहा है। जब डीजल के दाम बढ़ते हैं तो पूरे देश में महंगाई का असर पड़ता है। उद्योगों से लेकर घरेलू बजट व किसानों तक सब पर बुरा असर पड़ता है।

Mallikarjun Kharge to formally take over as Congress president on Wednesday  - The Economic Times

संकट बढ़ा तो पीएम बजाने लगे झुनझुना

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव के दौरान सरकार ऐसे बरताव करती है कि सब सामान्य है और केंद्र सरकार का काम केवल राज्यों में चुनाव लड़ना है। अब जब संकट बढ़ रहा है तो प्रधानमंत्री वर्क फ्रॉम होम और ईंधन बचाने का झुनझुना बजाने लगे।

खड़गे ने सरकार से पूछा, मार्च में जो रूसी तेल खरीदने का 30-दिन की छूट दी थी, जिसमें अमेरिका ने इजाजत और अनुमति जैसे अपमानजनक शब्द लिखे थे, खबरों के अनुसार अब भारत सरकार उस छूट का विस्तार चाहती है। सवाल है कि सरकार ने देश को श्अनुमतिश् मांगने की स्थिति में क्यों पहुंचा दिया है?

खड़गे ने यह भी किया सवाल

कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी सवाल किया कि क्या ये सच नहीं है कि जब अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के दाम कम थे, तब सरकार ने आम जनता को कोई राहत नहीं दी, उल्टा टैक्स से 10 सालों में 43 लाख करोड़ रुपए कमाए? खड़गे ने पूछा कि जनता पर महंगाई का बोझ क्यों लादा जा रहा है?

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें