तेज प्रताप यादव का बड़ा दावा ! : 'Rise and Fall-2' के सबसे बेस्ट कैरेक्टर हम थे… मेरे जाने से बढ़ी TRP! जानिए तेज के साथ कौन हुआ बाहर

मनोरंजन। रियलिटी शो ‘Rise and Fall-2’ इन दिनों अपने कंटेस्टेंट्स और विवादों को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है। शो से बाहर हो चुके तेज प्रताप यादव ने अब अपने एविक्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है। तेज प्रताप ने दावा किया कि शो में सबसे बेहतरीन कैरेक्टर उन्हीं का था और उनके बाहर होने के बाद शो की टीआरपी में इजाफा हुआ है।
‘मेरे जाने से TRP बढ़ी’
पटना में उन्हें एक इवेंट में जाते देखा गया जिसके बाद तेज प्रताप से मीडिया ने सवाल किया कि शो की टीआरपी बढ़ी है आप बाहर आ गए हैं तेज प्रताप यादव ने शो में अपनी मौजूदगी को लेकर कहा कि ‘Rise and Fall’ के सबसे बेस्ट कैरेक्टर हम थे। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके शो से बाहर होने के बाद टीआरपी बढ़ी है। उनके इस बयान ने एक बार फिर शो और उनके सफर को चर्चा में ला दिया है।
तेज प्रताप का मानना है कि शो में उनकी मौजूदगी ने दर्शकों का ध्यान खींचा और उनके जाने के बाद भी लोगों की दिलचस्पी बनी हुई है। हालांकि, टीआरपी को लेकर तेज प्रताप का यह दावा कितना सही है, इसे आधिकारिक आंकड़ों से ही स्पष्ट किया जा सकता है।
शो में चर्चा में रहा सफर
‘Rise and Fall’ में तेज प्रताप यादव की एंट्री के बाद से ही दर्शकों के बीच उनके गेम और बयानों को लेकर चर्चा रही। शो में उनकी रणनीति, दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ बातचीत और बेबाक अंदाज ने खूब सुर्खियां बटोरीं।
अब शो से बाहर आने के बाद तेज प्रताप का यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। उनके फैंस जहां इसे आत्मविश्वास से भरा बयान बता रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे लेकर अपनी अलग राय भी जाहिर कर रहे हैं।

क्या सच में बढ़ी शो की TRP?
तेज प्रताप यादव के दावे के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या उनके बाहर होने के बाद वाकई ‘Rise and Fall’ की टीआरपी बढ़ी? इसका जवाब शो की आधिकारिक टीआरपी रिपोर्ट सामने आने के बाद ही साफ हो पाएगा। फिलहाल तेज प्रताप का बयान मनोरंजन जगत में चर्चा का विषय जरूर बन गया है।
तेज प्रताप क्यों हुए बाहर
वहीं तेज प्रताप जिन्हें शो में काफी पसंद किया जा रहा था, उन्हें पॉलिटिकल और लीगल कमिटमेंट्स की वजह से शो से बाहर होना पड़ा है।

क्यों हुए करण पटेल शो से बाहर
बताया जा रहा है कि रिएलिटी शोज कॉन्ट्रैक्ट के दौरान जो भी कंटेस्टेंट खुद शो से बाहर होता है उसे पेन्लटी के तौर पर 2 करोड़ रुपये देने पड़ते हैं। लेकिन स्क्रीन की रिपोर्ट के मुताबिक करण और तेज प्रताप के साथ ऐसा नहीं हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक करण ने शो मेडिकल वजह से छोड़ा है। दरअसल, एक्टर को डायबिटीज है और उन्हें इंसुलिन लेनी पड़ती है समय-समय पर और साथ ही उनकी कई दवाइयां भी हैं। वही पिछले कुछ समय से करण की तबीयत शो में बिगड़ रही थी। उनके ब्लड टेस्ट भी हुए कई और कुछ और भी मेडिकल चेकअप। जब उनकी रिपोर्ट सही नहीं आई तो उन्हें फिर शो के लिए अनफिट बताया गया।
नए वाइल्ड कार्ड लेंगे शो में एंट्री
अब जब 4 कंटेस्टेंट्स शो से बाहर हो गए हैं तो ऐसा कहा जा रहा है कि 2 नए वाइल्ड कार्ड शो में एंट्री ले सकते हैं। अब देखते हैं कि कौन होंगे वो सेलेब्स जो शो में वाइल्ड कार्ड बनकर आएंगे।
नीलम अहिरवार
17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।
