सोमवार, 22 जून 202607:13:59 PM
Download App
Home/देश

टीएमसी में सत्ता संघर्ष तेज : ऋतब्रत गुट ने ममता के साथ किया बड़ा खेला, अभिषेक बनर्जी पर भी हुआ एक्शन

admin

admin

Jun 22, 2026
04:02 PM
ऋतब्रत गुट ने ममता के साथ किया बड़ा खेला, अभिषेक बनर्जी पर भी हुआ एक्शन

कोलकाता। टीएमसी में सत्ता संघर्ष खुलकर सामने आ गया है। इतना ही नहीं विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद शुरु हुए अंदरूनी विवाद ने खुले विद्रोह का रूप ले लिया। टीएमसी से जुड़ा अब एक और बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। जो ममता बनर्जी के लिए बड़ा झटका है। रिपोर्ट के अनुसार, बागी विधायक ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट ने खुद को 'असली टीएमसीÓ घोषित करते हुए ममता बनर्जी को पार्टी अध्यक्ष पद से हटा दिया है। वहीं अभिषेक बनर्जी को पार्टी से निलंबित करने का भी ऐलान कर दिया गया है।

ऋतब्रत बनर्जी वाले गुट ने दावा किया है कि अब पार्टी का वर्तमान नेतृत्व वैध नहीं है और संगठन का पुनर्गठन जरूरी हो गया है। ऋतब्रत बनर्जी गुट का कहना है कि टीएमसी के संविधान के अनुसार हर तीन साल में राष्ट्रीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन अनिवार्य है, लेकिन फरवरी 2022 के बाद से ऐसा नहीं किया गया। गुट का आरोप है कि संगठनात्मक ढांचे को समय पर अपडेट न करने से पार्टी में 'संवैधानिक संकट पैदा हो गया है। इसी कारण उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है।

नए पदों की घोषणा और चुनाव आयोग को सूचना

बैठक के बाद ऋतब्रत बनर्जी ने कहा कि विशेष सत्र में सर्वसम्मति से अरूप रॉय को पार्टी अध्यक्ष चुना गया है। साथ ही पूर्व मंत्री अरूप बिस्वास, फिरहाद हकीम, रथिन घोष और सबीना यास्मीन को उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने का दावा किया गया। बागी गुट ने कहा है कि वे इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी चुनाव आयोग को देंगे।

पार्टी से निष्कासन के बाद तेज हुआ विवाद

यह पूरा घटनाक्रम उस समय सामने आया है जब टीएमसी ने कुछ दिन पहले ऋतब्रत बनर्जी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निष्कासित किया था। निष्कासन के बाद ही उन्होंने अलग गुट बनाकर पलटवार किया है।

चुनाव चिह्न और फंड पर भी विवाद की आशंका

अब विवाद केवल नेतृत्व तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पार्टी के चुनाव चिह्न और लगभग 1100 करोड़ रुपये के फंड पर भी कानूनी लड़ाई की संभावना जताई जा रही है। बागी गुट ने संकेत दिए हैं कि वे सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं। इस घटनाक्रम ने टीएमसी की एकजुटता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और बंगाल की राजनीति में नई उथल-पुथल के संकेत दे दिए हैं।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें