रविवार, 19 अप्रैल 202610:54:03 PM
Download App
Home/देश

महाकुंभ वायरल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास : ग्लैमर की दुनिया को किया अलविदा

अभिलाषा कनाडे

अभिलाषा कनाडे

Apr 19, 2026
12:24 PM
ग्लैमर की दुनिया को किया अलविदा

उज्जैन: महाकुंभ में वायरल हुई हर्षा रिछारिया ने मॉडल और ग्लैमर की दुनिया छोड़कर संन्यास ले लिया है। अक्षय तृतीया के दिन उज्जैन के मौनी तीर्थ आश्रम में पंचायती निरंजनी अखाड़ा के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी सुमनानंद गिरि महाराज ने पूरे विधि-विधान के साथ उन्हे संन्यास की दीक्षा दी। संन्यास लेने के बाद हर्षा रिछारिया को परंपरानुसार नया नाम दिया गया। जिसके बाद अब वे स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी। धार्मिक अनुष्ठानों के संपन्न होने के बाद हर्षा रिछारिया ने संन्यास ग्रहण किया, इस दौरान आश्रम के संत, श्रद्धालु और अनुयायी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवन

संन्यास परंपरा के अनुसार हर्षा रिछारिया को शिखा और दंड त्याग की विधि कराई गई, इसके साथ ही तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध कर्म जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न कराए गए। सभी विधियों के बाद उन्होंने विधिवत संन्यास ग्रहण किया इसके साथ ही अब उन्हे स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जाना जाएगासंन्यास लेने के बाद स्वामी हर्षानंद गिरि ने संकल्प लिया कि वे अपना पूरा जीवन धर्म, संस्कृति और समाज की सेवा में समर्पित करेंगी और आगे का जीवन आध्यात्मिक मार्ग पर चलते हुए समाज के कल्याण के लिए समर्पित करेंगी

महाकुंभ से चर्चा में आई था हर्षा

भोपाल की रहने वाली हर्षा रिछारिया जनवरी 2025 में प्रयागराज महाकुंभ के दौरान साध्वी के वेश में नजर आई थी। भगवा वस्त्र में अपने वीडियो और तस्वीरों के कारण सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। वायरल होने के बाद,  हर्षा ने अपनी तरफ से सफाई दी थी कि वह कोई पारंपरिक साध्वी नहीं, बल्कि एक कंटेंट क्रिएटर हैं, जो निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी की शिष्या बनी थीं।

इंस्टाग्राम पर 18 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स

हर्षा रिछारिया संन्यास लेने के पहले मॉडल, एंकर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर थी। उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 18 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वो अक्सर इंस्टाग्राम पर धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट साझा करती हैं। दो साल पहले उन्होंने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज से दीक्षा ग्रहण की थी और अब उत्तराखंड में रहती हैं।

अभिलाषा कनाडे
Written By

अभिलाषा कनाडे

खबरी दुनिया की ऑल राउंडर। टीवी जर्नलिज़्म में एक दशक का सफर पूरा कर रही हैं। टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया का प्रगाढ़ अनुभव।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें