गुरुवार, 21 मई 202604:42:36 PM
Download App
Home/देश

दतिया उपचुनाव से पहले राजनीतिक हलचल : सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ज्वाइन की BJP, युवा नेता ने भारती पर लगाए गंभीर आरोप

admin

admin

May 21, 2026
10:43 AM
सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ज्वाइन की BJP, युवा नेता ने भारती पर लगाए गंभीर आरोप

दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। राजनीतिक दल अपनी जमीनी पकड़ मजबूत करने में जुटे हुए हैं। इन सबके बीच दतिया से कांग्रेस के लिए बड़ी झटके वाली खर आई है। पार्टी के 500 से अधिक कार्यकर्ताओं और युवा नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सभी को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस सामूहिक दलबदल ने जिले की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।

पूर्व विधायक पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

भाजपा में शामिल होने के बाद युवा नेता राजबहादुर ने कांग्रेस और पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं की लगातार उपेक्षा की गई और कई निष्ठावान कार्यकर्ताओं को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। राजबहादुर का आरोप है कि पूर्व विधायक के इशारे पर कुछ कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे प्रकरण तक दर्ज कराए गए, जिससे संगठन में नाराजगी बढ़ती चली गई। उन्होंने कहा कि सम्मान नहीं मिलने के कारण कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़ने का निर्णय लिया।

डॉ. नरोत्तम मिश्रा के काम से प्रभावित हुए कार्यकर्ता

दलबदल करने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे भाजपा नेता और पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की कार्यशैली, विकास कार्यों और क्षेत्र में मजबूत पकड़ से प्रभावित हैं। उनका कहना है कि दतिया के विकास, बेहतर नेतृत्व और राजनीतिक सम्मान की भावना के चलते उन्होंने भाजपा का दामन थामा है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि भाजपा में उन्हें संगठन में बेहतर अवसर और सम्मान मिलेगा।

बदल सकते हैं जिले के सियासी समीकरण

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि उपचुनाव से पहले कांग्रेस को लगा यह बड़ा झटका आने वाले चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकता है। बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं के भाजपा में जाने से कांग्रेस की संगठनात्मक ताकत कमजोर पड़ सकती है, जबकि भाजपा को इसका सीधा राजनीतिक लाभ मिलने की संभावना जताई जा रही है। अब देखना होगा कि कांग्रेस इस नुकसान की भरपाई किस तरह करती है और दतिया की राजनीति में आगे क्या नया मोड़ आता है।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें