मंगलवार, 3 नवंबर 202611:30:39 AM
Download App
Home/देश

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव : समापन समारोह में शामिल होंगे शाह, तीन कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत, महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त भी होगी जारी

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Nov 03, 2026
05:46 AM
समापन समारोह में शामिल होंगे शाह, तीन कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत, महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त भी होगी जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव का समापन केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में होगा। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में शाम 5ः30 बजे आयोजित होने वाले समापन समारोह में शाह शामिल होंगे। उनके छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर प्रशासन और सरकार ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। दौरे के दौरान गृह मंत्री तीन प्रमुख कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात देते हुए महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त भी जारी करेंगे।

अस्पताल के उद्घाटन से दौरे की शुरुआत

गृह मंत्री अमित शाह अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 2रू40 बजे रायपुर पहुंचकर पंडरी के मंडी रोड स्थित आर्टेमिस शांति अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। इस अस्पताल के शुरू होने से प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूती मिलने की उम्मीद है। सरकार का उद्देश्य स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार कर लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है। अस्पताल के उद्घाटन के बाद शाह नवा रायपुर के लिए रवाना होंगे।

विकसित भारत संकल्प पार्क का करेंगे लोकार्पण

अमित शाह शाम 4:30 बजे नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-16 में विकसित भारत संकल्प पार्क (पीपल वन) का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम विकास और पर्यावरण संरक्षण के संदेश से जुड़ा है। इसके बाद शाम 5:30 बजे वे राज्योत्सव मैदान पहुंचेंगे, जहां छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होकर प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे।

महिलाओं को मिलेगी महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त

राज्य सरकार के इस विशेष आयोजन में महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त भी जारी की जाएगी। अमित शाह मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में पात्र महिलाओं के बैंक खातों में सहायता राशि हस्तांतरित करेंगे। इस योजना के तहत विवाहित पात्र महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है। इसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ उनके स्वास्थ्य, पोषण और जीवन स्तर में सुधार करना है। योजना की किस्त जारी होने से प्रदेश की लाखों लाभार्थी महिलाओं को राहत मिलने की उम्मीद है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें