मंगलवार, 24 नवंबर 202603:30:43 PM
Download App
Home/देश

किसान विरोधी है भाजपा सरकार : पूर्व मंत्री का तीखा हमला, पीसी शर्मा ने गन्ना उत्पादकों की मांगों का किया समर्थन

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Nov 24, 2026
08:33 AM
पूर्व मंत्री का तीखा हमला, पीसी शर्मा ने गन्ना उत्पादकों की मांगों का किया समर्थन

भोपाल। गन्ना किसानों की मांगों, बिजली कटौती और खांद संकट को लेकर मप्र कांग्रेस ने एक बार भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला। इतना ही नहीं, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने गन्नों किसानों की मांगों को समर्थन करते हुए सरकार को किसान विरोधी तक करार दे दिया है। उन्होंने आरोप लगाया की जब से भाजपा सरकार सत्ता में आई है, तब से प्रदेश के किसान परेशान है। न तो किसानों को समय पर बिजली और खाद मिल रही है और न ही उनकी उपजों का उचित दाम दिया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने ऐलान किया की कांग्रेस किसानों की सभी जायज मांगों का समर्थन करती है और उनके साथ खड़ी है।

किसानों को न बिजली मिली, न खाद और अब फसल का दाम भी नहीं

पीसी शर्मा ने कहा कि प्रदेश में किसान लगातार परेशानियों का सामना कर रहे हैं। बिजली कटौती और खाद की कमी ने किसानों की मुश्किलें बढ़ाई हैं। अब फसल का उचित मूल्य नहीं मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। कांग्रेस किसानों की मांगों का पूरा समर्थन करती है और उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ती रहेगी।

घर वापसी पर बोले- बीजेपी घबरा गई है

कांग्रेस नेताओं की घर वापसी और भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं को लेकर पीसी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस से गए नेता अब भाजपा के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। उनके मुताबिक, भाजपा कांग्रेस नेताओं की वापसी से घबराई हुई है।

2028 में 200 सीटें जीतने के दावे का समर्थन

वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटें जीतने के दावे का समर्थन करते हुए शर्मा ने कहा कि प्रदेश का हर वर्ग भाजपा सरकार से परेशान है। ऐसे में भाजपा को वोट कौन देगा? उन्होंने विश्वास जताया कि जनता बदलाव के लिए कांग्रेस का साथ देगी।

सिंधिया को लेकर भी साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर उमंग सिंघार के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पीसी शर्मा ने भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि अब तो सिर भी नहीं बचे, सिर्फ दो से तीन सिर ही बचे हैं। उनके इस बयान से प्रदेश की सियासत में राजनीतिक बयानबाजी और तेज होने के आसार हैं।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें