कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन की घड़ी : ब्रेकफास्ट मीटिंग में सिद्धारमैया ने इस्तीफे का किया ऐलान, अब डीके के हाथों होगी कमान

नई दिल्ली। कर्नाटक कांग्रेस में पावर को लेकर चल रहा महासंग्राम खत्म हो गया है। सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। इसके बाद कर्नाटक की कमान डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के हाथों होगी। उनके नाम का प्रस्ताव सिद्धरमैया ने रखा। ब्रेकफास्ट मीटिंग के दौरान उन्होंने मंत्रियों से कहा है कि डीके शिवकुमार का साथ दें, वहीं अगले मुख्यमंत्री होंगे। सूत्रों की मानें तो सिद्धारमैया तीन बजे सीएम पद से इस्तीफा देंगे।
सिद्धारमैया ने अपनी कैबिनेट के सभी मंत्रियों को ब्रेकफास्ट मीटिंग पर बुलाया। सिद्धारमैया ने इस मीटिंग में अपने कैबिनेट सहयोगियों को धन्यवाद दिया और तीन साल के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड भी सामने रखा। सीएम ने सहयोगियों को बताया कि पिछले तीन वर्षों में उनकी अगुवाई वाली सरकार ने क्या-क्या किया, कांग्रेस की चुनावी गारंटियां पूरी करने के लिए योजनाएं किस तरह से लागू कीं और सामने आई चुनौतियों से किस तरह पार पाया।
तीन बजे सीएम पद से इस्तीफा देंगे सिद्धारमैया
सीएम सिद्धारमैया ने इसी मीटिंग में इस बात का ऐलान भी कर दिया कि वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं। सिद्धारमैया तीन बजे लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल थांवरचंद गहलोत मिलेंगे और सीएम पद अपना इस्तीफा सौंपेंगे। यहां पर बता दें कि राज्यपाल बेंगलुरु में मौजूद ही नहीं हैं। ऐसे में सिद्धारमैया अब अपना इस्तीफा राज्यपाल के प्राइवेट सेक्रेटरी को सौंपेंगे।
आलाकमान के कहने पर छोड़ा पद
सीएम सिद्धारमैया ने मंत्रियों से कहा कि वह पद छोड़ देंगे, मुझसे कहा गया कि मैं किसी नए चेहरे के लिए जगह बनाऊं। मैं पार्टी हाईकमान की बात को मान रहा हूं और इस्तीफा दे रहा हूं। मीटिंग में सिद्धारामैया ने डीके शिवकुमार के अगले मुख्यमंत्री होने की बात कही और कहा कि सब उनका साथ दें। कर्नाटक में सिद्धारमैया के इस्तीफे और लीडरशिप में बदलाव को लेकर कांग्रेस विधायक अल्लमप्रभु पाटिल ने कहा, श्हम हाईकमान के फैसलों का पालन करते हैं। सभी विधायक आलकमान के निर्दशों का पालन करेंगे।
admin
एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।
