बुधवार, 4 नवंबर 202610:21:12 AM
Download App
Home/देश

भाजपा की पदयात्रा पर भड़की कांग्रेस : सिंघार ने सत्ता पक्ष पर दागा सवाल

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Nov 04, 2026
06:33 AM
सिंघार ने सत्ता पक्ष पर दागा सवाल

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा को लेकर सियासत तेज हो गई है। त्योहारी सीजन के बीच निकाली जा रही इस पदयात्रा को लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भाजपा पर निशाना साधते हुए सत्ता पक्ष के दोहरे रवैए पर सवाल खड़े किए हैं।

सोशल मीडिया के जरिए भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस की रैलियों के दौरान व्यापारियों के नुकसान का मुद्दा उठाने वाली भाजपा का दोहरा चरित्र अब सामने आ रहा है। सिंघार ने आरोप लगाया कि दिल्ली में कांग्रेस की महारैली के दौरान भाजपा नेताओं ने व्यापारियों के नुकसान को लेकर चिंता जताई थी और इसे मुद्दा बनाया था। लेकिन अब वही भाजपा त्योहारी सीजन में भोपाल के प्रमुख बाजारों और व्यस्त मार्गों से पदयात्रा निकालने जा रही है।

बाजारों में जाम और कारोबार पर असर की आशंका

दरअसल, भाजपा की इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम के चलते शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्जन किया गया है। ऐसे में बाजारों तक पहुंचने वाले ग्राहकों और व्यापारियों को परेशानी होने की आशंका जताई जा रही है। खासकर त्योहारी सीजन में बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में पदयात्रा के कारण यातायात प्रभावित होने का मुद्दा राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें