बुधवार, 16 सितंबर 202609:46:48 AM
Download App
Home/देश

यूपी में सपा नेता की गोली मारकर हत्या : हमलावरों ने थाने से महज 500 मीटर दूर वारदात को दिया अंजाम, पवन यादव के कार में बैठते ही बरसाई गोलियां

admin

admin

Sep 16, 2026
06:18 AM
हमलावरों ने थाने से महज 500 मीटर दूर वारदात को दिया अंजाम, पवन यादव के कार में बैठते ही बरसाई गोलियां

प्रयागराज। प्रयागराज के गंगानगर जोन के हंडिया क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के नेता पवन कुमार यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी। हैरान करने वाली बात यह है कि हमलावरों ने थाने से महज 500 मीटर दूर इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार तीन बदमाशों ने पवन यादव के कार में बैठते ही दनादन गालियां बरसाई। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालात में उन्हें अस्पताल ले जया गया, जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि पवन यादव ने कर्मनाशा मोहल्ले में सड़क किनारे कार खड़ी की और पास के एक कैफे में चले गए। करीब दो घंटे बाद शाम 5ः20 बजे वह कैफे से बाहर निकले और कार में बैठने लगे। इसी दौरान प्रयागराज की ओर से बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुंचे। बाइक की रफ्तार धीमी करते हुए पीछे बैठे बदमाश ने पवन को करीब से गोली मार दी। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े। ररॉयल बुलेटिऩ1

कई अस्पतालों के बाद एसआरएन में मौत

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पवन को हंडिया के निजी अस्पताल ले गई। हालत गंभीर होने पर उन्हें टैगोर टाउन के निजी अस्पताल भेजा गया, जहां से एसआरएन अस्पताल रेफर किया गया। एसआरएन पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पवन के बड़े भाई अशोक यादव की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

42 से ज्यादा कैमरों की फुटेज खंगाली

हत्या के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। हंडिया कस्बे और आसपास के 42 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई है। हंडिया और भदोही के टोल प्लाजा की फुटेज भी देखी जा रही है। पुलिस के मुताबिक बदमाश बाइक से वाराणसी मार्ग की ओर जाते दिखाई दिए हैं, लेकिन फुटेज काफी धुंधली होने के कारण उनकी पहचान में परेशानी आ रही है।

गांव के प्रधान से भी पूछताछ

पुलिस ने मामले की जांच के दौरान गांव के प्रधान समेत कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। हालांकि हत्या के पीछे की वजह को लेकर पुलिस की जांच जारी है और किसी निष्कर्ष की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। डीसीपी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और पुलिस जल्द कार्रवाई का दावा कर रही है।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें