Xiaomi 17T Review : 4 साल बाद T-Series की वापसी, क्या 60 हजार रुपये में बन पाएगा नया ‘वैल्यू फॉर मनी’ स्मार्टफोन?

Xiaomi ने करीब चार साल बाद भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय T-Series की वापसी कराई है। 4 जून को लॉन्च किए गए Xiaomi 17T को कंपनी ने प्रीमियम डिजाइन, शानदार डिस्प्ले, Leica कैमरा सिस्टम और लेटेस्ट HyperOS 3 के साथ पेश किया है। करीब 60 हजार रुपये की कीमत वाले इस स्मार्टफोन को फ्लैगशिप अनुभव देने के उद्देश्य से उतारा गया है।
हालांकि इस प्राइस सेगमेंट में Vivo और Oppo जैसे ब्रांड पहले से मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या Xiaomi 17T अपने पुराने ‘वैल्यू फॉर मनी’ टैग को बरकरार रख पाएगा? आइए जानते हैं इस फोन की खूबियां और कमियां।
डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी
Xiaomi 17T पहली नजर में ही प्रीमियम स्मार्टफोन का अहसास कराता है। इसका 6.59 इंच का कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर बड़े और भारी स्मार्टफोन्स के बीच एक संतुलित अनुभव देता है।
फोन में फ्लैट फ्रंट और रियर पैनल दिए गए हैं, जबकि किनारों को हल्का कर्व रखा गया है, जिससे इसकी ग्रिप बेहतर हो जाती है। पीछे मौजूद बड़ा मेटैलिक कैमरा मॉड्यूल फोन को अलग पहचान देता है। कैमरा आइलैंड पर दी गई Leica ब्रांडिंग इसे और अधिक प्रीमियम बनाती है।
बिल्ड क्वालिटी की बात करें तो फोन मजबूत महसूस होता है, हालांकि इसमें प्लास्टिक फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass 7i दिया गया है। साथ ही IP68 रेटिंग की वजह से यह धूल और पानी से भी सुरक्षित रहता है।

नोएडा की हाईराइज सोसायटी में भीषण आग : 28 मंजिला टावर के फ्लैट से उठीं ऊंची लपटें, सीएम योगी ने लिया संज्ञान
डिस्प्ले: देखने का अनुभव शानदार
Xiaomi 17T में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह Dolby Vision, HDR10+ और 12-बिट कलर सपोर्ट के साथ आता है।
120Hz रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग, ऐप नेविगेशन और एनिमेशन बेहद स्मूद महसूस होते हैं। चाहे वीडियो स्ट्रीमिंग हो, सोशल मीडिया ब्राउजिंग या फिर गेमिंग, डिस्प्ले हर स्थिति में प्रीमियम अनुभव देता है।
कंपनी के अनुसार इसकी पीक ब्राइटनेस 3500 निट्स तक पहुंच सकती है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन आसानी से पढ़ी जा सकती है। इसके अलावा TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन आंखों पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करने में मदद करता है।
MP Weather Update : मध्यप्रदेश में अगले 4 दिन आंधी-बारिश का दौर, 45 जिलों में अलर्ट जारी
कैमरा: Leica का जादू कितना असरदार?
Xiaomi 17T की सबसे बड़ी ताकत इसका Leica-ट्यून कैमरा सिस्टम है।
कैमरा सेटअप
50MP प्राइमरी कैमरा
50MP टेलीफोटो लेंस
12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा
32MP फ्रंट कैमरा
दिन के उजाले में प्राइमरी कैमरा शानदार तस्वीरें कैप्चर करता है। फोटो में अच्छी डिटेल, बेहतर डायनामिक रेंज और संतुलित रंग देखने को मिलते हैं।
टेलीफोटो कैमरा पोर्ट्रेट फोटोग्राफी में प्रभावित करता है और नेचुरल बैकग्राउंड ब्लर के साथ बेहतरीन रिजल्ट देता है। हालांकि अल्ट्रा-वाइड कैमरा औसत प्रदर्शन करता है और इस कीमत पर इससे थोड़े बेहतर आउटपुट की उम्मीद की जा सकती थी।
लो-लाइट फोटोग्राफी में कैमरा ठीक-ठाक प्रदर्शन करता है, लेकिन कुछ तस्वीरों में नॉइज देखने को मिल सकती है। कुल मिलाकर फोटोग्राफी पसंद करने वाले यूजर्स के लिए यह कैमरा सेटअप निराश नहीं करेगा।
Shreyas Iyer T20 Captain Indian Team : भारतीय टी20 टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में
परफॉर्मेंस: रोजमर्रा के इस्तेमाल में दमदार
फोन में 4nm आधारित MediaTek Dimensity 8500-Ultra प्रोसेसर, 12GB LPDDR5X RAM और 3D IceLoop कूलिंग सिस्टम दिया गया है।
रोजमर्रा के इस्तेमाल में सोशल मीडिया, मल्टीटास्किंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और अन्य सामान्य कार्यों के दौरान फोन बिना किसी लैग के काम करता है। HyperOS 3 का ऑप्टिमाइजेशन भी यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाता है।
BGMI जैसे गेम्स भी आसानी से खेले जा सकते हैं। हालांकि यह अपने सेगमेंट का सबसे पावरफुल गेमिंग स्मार्टफोन नहीं कहा जा सकता।
सबसे बड़ी बात यह है कि Xiaomi ने 6 साल तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है, जो इसे लंबे समय तक उपयोग के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बनाता है।
बैटरी: लंबा बैकअप, तेज चार्जिंग
Xiaomi 17T में 6500mAh की बड़ी Silicon-Carbon बैटरी दी गई है, जो इसकी प्रमुख खूबियों में शामिल है।
सामान्य उपयोग में फोन आसानी से पूरा दिन निकाल देता है, जबकि हल्के उपयोग पर डेढ़ से दो दिन तक का बैकअप मिल सकता है।
चार्जिंग के लिए 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है, जिससे बैटरी लगभग एक घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। इसके अलावा 22.5W रिवर्स वायर चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।
सम्राट सरकार का फैसला : राबड़ी देवी और लालू प्रसाद की Z+ सुरक्षा हटाई गई,तेज प्रताप को सिर्फ एक बॉडीगार्ड
Verdict: क्या Xiaomi 17T खरीदना चाहिए?
करीब 60,000 रुपये की कीमत में Xiaomi 17T खुद को सबसे तेज या सबसे पावरफुल स्मार्टफोन के रूप में पेश नहीं करता। इसकी सबसे बड़ी खासियत कैमरा, डिस्प्ले, बैटरी और डिजाइन के बीच बनाया गया संतुलन है।
Leica कैमरा सिस्टम, शानदार AMOLED डिस्प्ले, लंबी बैटरी लाइफ और भरोसेमंद सॉफ्टवेयर सपोर्ट इसे एक मजबूत विकल्प बनाते हैं।
हालांकि यदि आपकी प्राथमिकता केवल सबसे शक्तिशाली प्रोसेसर या हाई-एंड गेमिंग है, तो बाजार में अन्य विकल्प भी उपलब्ध हैं। लेकिन यदि आप बेहतरीन फोटोग्राफी, प्रीमियम डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ वाला ऑलराउंडर स्मार्टफोन चाहते हैं, तो Xiaomi 17T निश्चित रूप से आपकी शॉर्टलिस्ट में होना चाहिए।
RBI MPC Meeting : रेपो रेट में नहीं हुआ कोई बदलाव, 5.25% पर बरकरार; जानिए आपकी EMI पर क्या पड़ेगा असर
नीरज द्विवेदी
5 साल से ज्यादा का पत्रकारिता अनुभव। टीवी और प्रिंट मीडिया में कलमकारी की है। पॉलिटिकल और पब्लिक कनेक्ट की खबरों में दिलचल्पी। TV27NEWS DIGITAL में एंकरिंग भी कर रहे हैं।
