सोमवार, 11 मई 202612:58:31 PM
Download App
Home/देश

मप्र में आग उगल रहा सूरज : रतलाम में पारा 45 के पार, आगामी दिनों में और सताएगी भीषण गर्मी

admin

admin

May 11, 2026
06:34 AM
रतलाम में पारा 45 के पार, आगामी दिनों में और सताएगी भीषण गर्मी

भोपाल। मध्यप्रदेश में बीते दिनों हुई बेमौसम बारिश-आंधी के के बाद सूरज फिर तपाने लगा है। राज्य में कई स्थानों का पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। रविवार को सर्वाधिक गर्म स्थान रतलाम रहा। जहां 45 डिग्री पारा दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की माने तो आगामी दिनों में प्रदेश की जनता को और भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही लू का अलर्ट भी जारी किया है।

दरअसल, राजस्थान, गुजरात से आ रही गर्म हवाओं ने तपिश बढ़ाई है। आम जनता का हाल बेहाल कर दिया है। एमपी में अगले दो दिन में 2 से 3 डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग ने इंदौर, उज्जैन संभाग में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 4 दिनों में गर्म हवाओं और तेज धूप के कारण तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। इसका आगाज रविवार से राज्य के पश्चिमी क्षेत्र के जिलों में हो गया है। इधर बढ़ती गर्मी को देखते हुए बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

प्रदेश के गर्म जिले

रतलाम 45.5 उिग्री सेल्सियस

उज्जैन व धार 42.4

खंडवा 42.1

नर्मदापुरम 42

भोपाल 40.4

आज यहां तेज हवाओं के साथ पानी की संभावना

प्रदेश के दक्षिण पूर्व के 9 जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ पानी गिरने की संभावना जताई गई है। इसमें बैतूल, पाढुर्ना, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी और अनूपपुर जिले प्रमुख रूप से शामिल है।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें