बुधवार, 25 नवंबर 202601:55:45 PM
Download App
Home/देश

राहुल को आय से अधिक संपत्ति मामले में सुप्रीम राहत : शीर्ष अदालत ने हाईकोर्ट के आदेश किए रद्द, अब नए सिरे से होगी सुनवाई

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Nov 25, 2026
10:41 AM
शीर्ष अदालत ने हाईकोर्ट के आदेश किए रद्द, अब नए सिरे से होगी सुनवाई

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को आय से अधिक संपत्ति के आरोपों से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने बुधवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के पूर्व में दिए गए आदेशों को रद्द करते हुए मामले को नए सिरे से सुनवाई के लिए वापस हाईकोर्ट भेज दिया है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद अब मामले में राहुल गांधी का पक्ष भी सुना जाएगा।

राहुल गांधी को पक्षकार बनाने का निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान स्पष्ट किया कि इलाहाबाद हाईकोर्ट को राहुल गांधी का पक्ष सुने बिना इस मामले में कोई आदेश नहीं देना चाहिए था। अदालत ने उन्हें मामले में पक्षकार के रूप में शामिल करने का निर्देश दिया है। साथ ही हाईकोर्ट से सभी पहलुओं पर नए सिरे से विचार करने को कहा है।

शीर्ष अदालत ने उस आदेश को भी निरस्त कर दिया, जिसमें आरोपों की जांच सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से कराने को लेकर निर्देश दिए गए थे। अब हाईकोर्ट नए सिरे से सुनवाई कर आगे का निर्णय लेगा।

भाजपा कार्यकर्ता ने दायर की थी याचिका

दरअसल, कर्नाटक के भाजपा कार्यकर्ता एस. विग्नेश शिशिर ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर राहुल गांधी पर आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप लगाए थे। याचिकाकर्ता ने इन आरोपों की सीबीआई और ईडी जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियों से जांच कराने की मांग की थी।

12 मई 2026 को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने कहा था कि यदि याचिकाकर्ता की शिकायत संबंधित एजेंसियों को प्राप्त हुई है, तो आरोपों का कानून के अनुसार सत्यापन किया जाए। अदालत ने सीबीआई और ईडी को कानून के तहत उचित कदम उठाने की छूट भी दी थी।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें