मंगलवार, 27 अक्टूबर 202608:03:41 AM
Download App
Home/देश

ईंटखेड़ी में फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी : दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया, चार दिन पहले पड़ोसी से हुआ था विवाद

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Oct 27, 2026
06:18 AM
दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया, चार दिन पहले पड़ोसी से हुआ था विवाद

भोपाल। राजधानी भोपाल के ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र से पति-पत्नी की मौत का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। यहां के रायपुर गांव में दंपत्ति के शव पंखे के फंदे में झूलते मिले। दंपत्ति के दो बच्चे हैं। घटना का खुलासा तब हुआ, जब पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने मृतक के घर का गेट खुला देखा। अंदर जाकर देखने पर पति-पत्नी फंदे में लटके थे। इसके बाद पड़ोसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। दंपत्ति की आत्महत्या का खुलासा नहीं हो सका।

चार दिन पहले पड़ोसी से हुआ था विवाद

बताया जा रहा है कि घटना से करीब चार दिन पहले दंपति का एक पड़ोसी से विवाद हुआ था। इस मामले में पुलिस से शिकायत भी की गई थी। हालांकि, इस विवाद का दंपति की मौत से कोई संबंध है या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

मजदूरी कर परिवार चलाता था दंपति

जानकारी के अनुसार, मृतक पति-पत्नी मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके दो बच्चे हैं, जिनके भविष्य को लेकर घटना के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि दंपति ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें