राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : आईएएस के बंगले से चंदन का पेड़ काट ले गए चोर, पड़ोस में है डीजीपी का बंगला, पुलिस महकमे में हड़कंप

भोपाल। राजधानी भोपाल में चोरों के हौसले बुलंद है। इतना ही नहीं, शहर के सबसे वीवीआई इलाकों में शुमार चार इमली को चोरों ने नहीं बख्शा। चोरों ने सुरक्षा व्यवस्थ को धता बताते हुए आईएएस अधिकारी विवेक पोरवाल के सरकारी आवास से चंदन का पेड़ काटकर रफू चक्कर हो गए। खास बात यह है कि विवेक पोरवाल के पड़ोस में मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) कैलाश मकवाना रहते हैं। इस घटना राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवा खड़े कर दिए हैं।
बता दें कि चार इमली भोपाल का वह वीवीआईपी क्षेत्र है। यहां पर जहां राज्य के बड़े मंत्री, वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारी निवास करते हैं। इसके बाद भी चोरों ने सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए आईएएस अधिकारी के आवास से बेसकीमती चंदन का पेड़ काट ले गए। घटना की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी सक्रियता बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि डीजपी कैलाश मकवाना ने चोरों को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अब आरोपियों की पहचान करने और चोरी की वारदात से जुड़े सुराग जुटाने में लगी है।
हबीबगंज पुलिस और क्राइम ब्रांच कर रही जांच
मामले की जांच हबीबगंज पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम कर रही है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज और अन्य संभावित साक्ष्यों की मदद से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर सकती है। हालांकि, जांच में अब तक क्या सुराग मिले हैं, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।
प्रफुल्ल तिवारी
एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।
