मंगलवार, 27 अक्टूबर 202608:52:05 AM
Download App
Home/देश

प्रचंड रूप ले चुका चक्रवात अर्बन : कल 150 की स्पीड से टकराएगा यामन तट से, 89 हजार लोगों को किया गया शिफ्ट, सात जिलों में अलर्ट

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Oct 27, 2026
07:42 AM
कल 150 की स्पीड से टकराएगा यामन तट से, 89 हजार लोगों को किया गया शिफ्ट, सात जिलों में अलर्ट

नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात ‘अर्नब’ बेहद प्रचंड रूप ले चुका है। मौसम विभाग की मानें तो चक्रवात अर्बन बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है। यह विशाखापत्तनम से करीब 300 किमी दूर है। यह तूफान बुधवार की सुबह आंध्र प्रदेश और वशाखापत्तन के बीच यामन तट के आसपास टकरा सकता है। चक्रवात के प्रचंड रूप को देखते हुए तटीय इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

चक्रवात के तट से टकराने के दौरान अधिकतम निरंतर हवा की गति 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है। वहीं तेज झोंकों के साथ हवाओं की रफ्तार 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

89 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया

चक्रवात के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया है। अधिकारियों के अनुसार, करीब 89 हजार लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया है। लगभग 30 हजार मछली पकड़ने वाली नौकाओं को सुरक्षित किया गया है। सात जिलों में रेड अलर्ट जारी किए जाने की जानकारी है, जबकि तूफान के संभावित प्रभाव के कारण 53 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। ओडिशा में भी एहतियात के तौर पर 1,700 राहत शिविर तैयार किए गए हैं। गोदावरी क्षेत्र में अत्यधिक भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में भी बारिश का अलर्ट

चक्रवात के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के बस्तर, दंतेवाड़ा और सुकमा के कुछ इलाकों में अगले 24 घंटों के दौरान तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की आशंका जताई गई है। हवाओं की रफ्तार 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

खेती, बिजली और जनजीवन पर पड़ सकता है असर

भारी बारिश और तेज हवाओं से धान की फसल, बागवानी, सड़क संपर्क और बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। प्रशासन के सामने लोगों को सुरक्षित रखने और जरूरी सेवाएं चालू रखने की चुनौती है।

सावधानी जरूरीरू तटीय इलाकों में रहने वाले लोग मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन की आधिकारिक चेतावनियों पर नजर रखें। समुद्र के पास जाने से बचें और आपात स्थिति में राहत शिविरों का सहारा लें।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें