बुधवार, 4 नवंबर 202610:21:14 AM
Download App
Home/देश

प्रशांत भूषण पर एफआईआर से गरमाई सियासत : केन्द्रीय मंत्री ने एक्स पर बोला तीखा हमला, भारत की छवि धूमिल करने लगाया आरोप

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Nov 04, 2026
07:53 AM
केन्द्रीय मंत्री ने एक्स पर बोला तीखा हमला, भारत की छवि धूमिल करने लगाया आरोप

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण के खिलाफ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रशांत भूषण पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की गतिविधियां भारत की छवि और संवैधानिक संस्थाओं को नुकसान पहुंचाने की साजिश का हिस्सा हैं।

रिजिजू ने पुराने विवाद का भी किया जिक्र

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रशांत भूषण पहले भी कथित तौर पर एक फर्जी खबर फैला चुके हैं, जिसमें दावा किया गया था कि जज और मंत्री लंदन में बैडमिंटन खेलने गए थे। रिजिजू ने कहा कि उस मामले में भी उन्होंने माफी नहीं मांगी थी। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को भारत की छवि और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश से जोड़ते हुए सवाल उठाए।

रूसी विदेश मंत्री के वीडियो को लेकर दर्ज हुई एफआईआर

दरअसल, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने प्रशांत भूषण के खिलाफ रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का कथित रूप से डिजिटल तरीके से बदला हुआ वीडियो एक्स पर साझा करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 3 नवंबर को साइबर पेट्रोलिंग के दौरान एक सोशल मीडिया पोस्ट सामने आई थी। इसमें दावा किया गया था कि प्रशांत भूषण के सोशल मीडिया हैंडल से रूसी विदेश मंत्री का भारत विरोधी वीडियो साझा किया गया है।

पुलिस का आरोप है कि वीडियो के माध्यम से भ्रामक, मानहानिकारक और भड़काऊ सामग्री प्रसारित की गई, जिससे सार्वजनिक उपद्रव और अफवाह फैलने की आशंका पैदा हुई। इसी आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

विदेश मंत्रालय ने भी वीडियो को बताया था फर्जी

विदेश मंत्रालय ने अटलांटा में हुई द्विपक्षीय बैठक के बाद इस वीडियो में किए गए दावों को खारिज किया था। मंत्रालय ने स्पष्ट किया था कि वीडियो में दिखाई गई सामग्री वास्तविक नहीं है और इसके जरिए गलत जानकारी फैलाने की कोशिश की गई है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें