सोमवार, 2 नवंबर 202608:01:33 PM
Download App
Home/देश

सत्ता में आते ही सपा लाती है तबाही : यूपी सीएम का विपक्ष पर बड़ा हमला, 1 लाख युवाओं को नौकरी देने का ऐलान

admin

admin

Nov 02, 2026
10:23 AM
यूपी सीएम का विपक्ष पर बड़ा हमला, 1 लाख युवाओं को नौकरी देने का ऐलान

गोंडा। उत्तरप्रदेश में अलगे साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मैदान में उतर गए हैं। वे जिलों का दौरा जहां विकास की बड़ी-बड़ी सौगातें दे रहे हैं। वहीं जनसभाओं से विपक्ष को भी अपने निशाने पर ले रहे हैं। इसी क्रम में सीएम योगी सोमवार को गोंडा जिले के दौरे पर पहुंचे और 520 करोड़ की 69 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने सपा पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया की सपा सरकार में गरीबों के हक और नौजवानों के रोजगार पर डकैती डाली जाती थी। बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा खतरे में रहती थी।

सीएम योगी ने कहा कि अब प्रदेश में दंगा और कर्फ्यू नहीं है। लोग निर्भय होकर त्योहार मना रहे हैं। सपा और कांग्रेस अपराधियों को प्रश्रय देती हैं, जबकि भाजपा सरकार बदलाव लाती है और आस्था को सम्मान देती है। उन्होंने कहा कि पहले कोई सनातन धर्मावलंबी अपने घर में मां दुर्गा की पूजा करता था तो कोई सपाई और कोई कसाई उसका विरोध करते हुए शिकायत करता था। इसके बाद लखनऊ में बैठी समाजवादी पार्टी की सरकार पूजा पर रोक लगा देती थी।

कांवड़ यात्रा में खड़ी की जाती थीं बाधाएं

उन्होंने कहा कि इस वर्ष नवरात्र में प्रदेशभर में 67 हजार दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित हुईं। किसी सपाई और किसी कसाई को परेशानी होती है तो अपने घर में शोक मनाएं, लेकिन किसी को परेशान न करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले कांवड़ यात्रा में बाधाएं खड़ी की जाती थीं, जबकि अब गाजियाबाद से हरिद्वार के बीच साढ़े चार करोड़ श्रद्धालु कांवड़ यात्रा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने दो नवंबर 1990 की घटना याद दिलाते हुए कहा कि इसी दिन अयोध्या में तत्कालीन सरकार ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाई थीं।

सपा ने रामभक्तों को किया लहूलुहान

उन्होंने कहा कि सपा ने रामभक्तों को गोलियों से लहूलुहान किया, जबकि भाजपा सरकार ने रामभक्तों पर पुष्पवर्षा कर राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले विकास का मतलब केवल सैफई था। अब सभी 75 जिलों तक योजनाएं पहुंच रही हैं। गोंडा के लिए साढ़े नौ वर्षों में 16 हजार करोड़ रुपए से अधिक और पूरे देवीपाटन मंडल के लिए लगभग 50 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं। वर्ष 2023 में गोंडा को तीन हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले, जिनमें कई परियोजनाएं धरातल पर उतर चुकी हैं।

छह महीने में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी का लक्ष्य

सीएम योगी ने युवाओं के लिए बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि छह महीने में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने की कार्ययोजना तैयार है। उन्होंने बताया कि साढ़े नौ लाख युवाओं को अब तक सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। साढ़े चार हजार दरोगाओं, दीपावली के बाद 35 हजार पुलिस कांस्टेबलों और इसके बाद 42 हजार होमगार्डों को नियुक्ति पत्र देने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें