सोमवार, 6 जुलाई 202605:41:40 PM
Download App
Home/देश

पीएम मोदी तीन देशों की विदेश यात्रा पर रवाना : इंडोनेशिया-ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का करेंगे दौरा, भारतीय युवाओं के लिए खुलेंगे नए अवसरों के द्वार

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Jul 06, 2026
06:03 AM
इंडोनेशिया-ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड  का करेंगे दौरा, भारतीय युवाओं के लिए खुलेंगे नए अवसरों के द्वार

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को छह दिवसीय विदेश दौरे पर नई दिल्ली से रवाना हो गए। 6 से 11 जुलाई तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान वह इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का दौरा करेंगे। रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री ने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य तीनों प्रमुख साझेदार देशों के साथ आर्थिक, रणनीतिक और सांस्कृतिक संबंधों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि इन देशों के साथ सहयोग बढ़ने से भारतीय युवाओं के लिए नए अवसरों का मार्ग भी खुलेगा।

सोशल मीडिया पर साझा किया यात्रा का विजन

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपनी यात्रा से जुड़ा संदेश साझा करते हुए कहा कि आगामी दिनों में वह तीन महत्वपूर्ण देशों में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उन्होंने लिखा कि इन दौरों के माध्यम से विकास साझेदारी को मजबूत करने, व्यापार एवं निवेश बढ़ाने और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप सहयोग का दायरा विस्तारित करने पर विशेष जोर रहेगा।

इंडोनेशिया में द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

प्रधानमंत्री की यात्रा का पहला पड़ाव इंडोनेशिया होगा, जहां वह 6 से 8 जुलाई तक रहेंगे। राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के निमंत्रण पर होने वाले इस दौरे में दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने पर चर्चा होगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और इंडोनेशिया के बीच ऐतिहासिक सांस्कृतिक संबंध हैं, जिन्हें और प्रगाढ़ बनाने के लिए वह भारतीय समुदाय से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा राष्ट्रपति प्रबोवो के साथ योग्याकार्ता स्थित प्रसिद्ध प्रम्बानन मंदिर परिसर का भी दौरा करेंगे, जो दोनों देशों की साझा सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक माना जाता है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें