रीवा ट्रांसपोर्ट नगर में आग का तांडव : 10 दुकानें जलकर खाक

रीवा के ट्रांसपोर्ट नगर में बीती रात आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते ऑटो पार्ट्स और बस रिपेयरिंग की 10 दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
10 से अधिक दुकानें जलकर खाक
देर रात अचानक ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र से धुआं और आग की तेज लपटें उठने लगीं। आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया और आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया देखते ही देखते 10 से अधिक दुकानें जलकर पूरी तरह खाक हो गईं। इन दुकानों में ऑटो पार्ट्स, बस रिपेयरिंग और अन्य वाहन संबंधी सामान रखा हुआ था, जो आग में खाक हो गया।
लाखों के नुकसान की आशंका
आग से दुकानों में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। दुकानों में रखे वाहनों के नए स्पेयर पार्ट्स और कीमती सामान भी आग की भेंट चढ़ गए, जिसकी अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। आग बुझने के बाद राजस्व विभाग की टीम ने घटना स्थल पहुंचकर मुआयना किया। वही आग लगने का सही कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी है।
अभिलाषा कनाडे
खबरी दुनिया की ऑल राउंडर। टीवी जर्नलिज़्म में एक दशक का सफर पूरा कर रही हैं। टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया का प्रगाढ़ अनुभव।
