शनिवार, 25 अप्रैल 202602:32:07 PM
Download App
Home/मध्यप्रदेश

इंदौर में ट्रैफिक पुलिस आरक्षक ने लगाई फांसी : नहीं मिला सुसाइड नोट, जांच में जुटी पुलिस

अभिलाषा कनाडे

अभिलाषा कनाडे

Apr 25, 2026
12:18 PM
नहीं मिला सुसाइड नोट, जांच में जुटी पुलिस

इंदौर में ट्रैफिक आरक्षक अंकित तोमर ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पूरा मामला मल्हारगंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। घर से सुसाइड नोट नहीं मिलने से अभी आत्महत्या का कारण पता नही चल पाया है। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजकर जांच शुरु कर दी है।

यूपी का रहने वाला था आरक्षक

पुलिस ने बताया कि ट्रैफिक आरक्षक अंकित तोमर (29) यूपी का रहने वाला था। और इंदौर में चौथी पल्टन स्थित पुलिस क्वार्टर पर रहता था। फिलहाल पुलिस और एफएसएल टीम जांच कर आत्महत्या का कारण पता करने में जुटी हुई है

दिल्ली पुलिस में हो गया था सिलेक्शन

जानकारी के अनुसार अंकित तोमर 4 महीने बाद दिल्ली पुलिस में ज्वाइन करने वाला था। वह अविवाहित था और एसीपी ट्रैफिक ईस्ट कार्यालय में लिपिकीय कार्य देख रहा था। वही साथ में काम करने वालों ने बताया कि अंकित शुक्रवार रात करीब 10 बजे ड्यूटी से घर लौटा था। इसके बाद रात में ही यह घटना हुई। छुट्टी नहीं मिलने की बात भी सामने आई है, हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है।

अभिलाषा कनाडे
Written By

अभिलाषा कनाडे

खबरी दुनिया की ऑल राउंडर। टीवी जर्नलिज़्म में एक दशक का सफर पूरा कर रही हैं। टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया का प्रगाढ़ अनुभव।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें