शुक्रवार, 29 मई 202605:39:55 PM
Download App
Home/छत्तीसगढ़

Bilaspur Fertilizer Seized : बिलासपुर में 180 क्विंटल नकली खाद जब्त, कृषि विभाग ने कई दुकानदारों को जारी किया नोटिस

नीरज द्विवेदी

नीरज द्विवेदी

May 29, 2026
10:58 AM
बिलासपुर में 180 क्विंटल नकली खाद जब्त, कृषि विभाग ने कई दुकानदारों को जारी किया नोटिस

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रतनपुर की एक दुकान से 180 क्विंटल अमानक और संदिग्ध नकली खाद जब्त की है। यह कार्रवाई कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर की गई। किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद और बीज उपलब्ध कराने के निर्देशों के बावजूद जिले में खाद विक्रय में लगातार अनियमितताएं सामने आ रही थीं।

कई दुकानों में मिली गड़बड़ी

कृषि विभाग की टीम ने सेवा सहकारी समिति चपोरा, महेश्वरी कृषि केंद्र रतनपुर, मेंसर्स गुप्ता ग्रेन मर्चेंट रतनपुर, सेवा सहकारी समिति रतनपुर और उन्नत कृषि सेवा केंद्र रतनपुर में जांच की। जांच के दौरान रिकॉर्ड और भंडारण से जुड़ी कई अनियमितताएं पाई गईं।

इसके बाद विभाग ने संबंधित संस्थाओं और विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

180 क्विंटल अमानक खाद जब्त

जानकारी के मुताबिक, मेंसर्स गुप्ता ग्रेन मर्चेंट रतनपुर में करीब 180 क्विंटल अमानक फर्टिलाइजर एनपीके 20:20:0:13 का भंडारण पाया गया। कृषि विभाग ने तत्काल प्रभाव से इसकी बिक्री पर रोक लगा दी है।

नकली खाद बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

कृषि विभाग के उप संचालक ने कहा कि किसानों के हितों से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि गुणवत्ताहीन या नकली खाद बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नीरज द्विवेदी
Written By

नीरज द्विवेदी

5 साल से ज्यादा का पत्रकारिता अनुभव। टीवी और प्रिंट मीडिया में कलमकारी की है। पॉलिटिकल और पब्लिक कनेक्ट की खबरों में दिलचल्पी। TV27NEWS DIGITAL में एंकरिंग भी कर रहे हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें