मंगलवार, 4 अगस्त 202610:40:42 PM
Download App
Home/छत्तीसगढ़

बलरामपुर में हाथी दांत तस्करी का भंडाफोड़ : अंतर्राज्यीय गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार

आलोक त्रिपाठी

आलोक त्रिपाठी

Aug 04, 2026
07:19 AM
अंतर्राज्यीय गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में वन विभाग और वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (WCCB) की संयुक्त टीम ने हाथी दांत की तस्करी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान रामानुजगंज स्थित एक धर्मशाला के कमरे में छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

टीम ने आरोपियों के कब्जे से तीन हाथी दांत बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों में दो बलरामपुर जिले के निवासी हैं, जबकि एक आरोपी झारखंड का रहने वाला है।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने हाथी दांत की तस्करी में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। इसके बाद वन विभाग ने उनके खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। यह पूरी कार्रवाई रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में की गई। वन विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि इस गिरोह के तार किन-किन राज्यों से जुड़े हैं और तस्करी के नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

आलोक त्रिपाठी
Written By

आलोक त्रिपाठी

खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें