छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून : बादल रहेंगे एक्टिव, मौसम विभाग की सतर्क रहने की सलाह

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आज से बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक, आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
अगले तीन दिन रहेगा बारिश का असर
मौसम विभाग के मुताबिक आगामी तीन दिनों तक प्रदेश में मानसून सक्रिय बना रहेगा। अधिकांश जिलों में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि एक-दो जिलों में भारी वर्षा भी दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने खराब मौसम को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और गरज-चमक के दौरान खुले मैदान, पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास खड़े नहीं होने की सलाह दी है।
5 अगस्त को भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला
5 अगस्त को भी प्रदेशभर में मौसम सुहावना बने रहने की संभावना है। कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। खासकर मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों में मौसम ज्यादा सक्रिय रहने का अनुमान है। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है।
मानसून रहेगा एक्टिव, सतर्क रहने की सलाह अगले तीन दिन बारिश का दौर जारी
मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में मानसून फिलहाल सक्रिय बना हुआ है, जिसके कारण अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। लगातार बदलते मौसम को देखते हुए लोगों से आवश्यक सावधानी बरतने और मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की गई है।
आलोक त्रिपाठी
खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।
