रविवार, 14 जून 202611:31:32 PM
Download App
Home/देश

MP Ladli Behna Yojana : आज जारी होगी 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ बहनों के खातों में आएंगे 1500 रुपये

नीरज द्विवेदी

नीरज द्विवेदी

Jun 14, 2026
04:52 AM
आज जारी होगी 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ बहनों के खातों में आएंगे 1500 रुपये

सागर। मध्यप्रदेश की करोड़ों महिलाओं के लिए आज का दिन खास है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार, 14 जून को सागर जिले के केसली से लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त जारी करेंगे। इसके तहत प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1500-1500 रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी। इस मद में राज्य सरकार करीब 1835 करोड़ रुपये जारी करेगी।

केसली से करेंगे राशि हस्तांतरण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सागर जिले के केसली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे एक क्लिक के माध्यम से लाड़ली बहनों के खातों में सहायता राशि हस्तांतरित करेंगे। कार्यक्रम में लगभग 122.2 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया जाएगा।

Punjabi Tadka Restaurant : गोविंदपुरी फ्लाईओवर के पास होटल में लगी आग, फटे 3 गैस सिलेंडर

1000 रुपये से शुरू हुई थी योजना

मध्यप्रदेश सरकार ने जून 2023 में लाड़ली बहना योजना की शुरुआत की थी। प्रारंभ में पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती थी। बाद में अक्टूबर 2023 में इसे बढ़ाकर 1250 रुपये कर दिया गया। इसके बाद नवंबर 2025 से राशि बढ़ाकर 1500 रुपये प्रतिमाह कर दी गई। वर्तमान में योजना की प्रत्येक लाभार्थी महिला को हर महीने 1500 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जा रही है।

अब तक जारी हो चुकी हैं 36 किस्तें

लाड़ली बहना योजना के तहत मई 2026 तक कुल 36 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। आज जारी होने वाली राशि योजना की 37वीं किस्त होगी। सरकार का दावा है कि यह योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई है।

Peddi Box Office Collection : दूसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘पेड्डी’, 10 दिनों में 296 करोड़ रुपये के करीब पहुंची कमाई

महिलाओं के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव

राज्य सरकार के अनुसार लाड़ली बहना योजना केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन का माध्यम बनकर उभरी है। नियमित आर्थिक सहायता मिलने से महिलाओं की घरेलू वित्तीय स्थिति मजबूत हुई है। वे अब परिवार की जरूरतों, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण पर बेहतर ढंग से खर्च कर पा रही हैं।

योजना से मिली आर्थिक मजबूती ने अनेक महिलाओं को स्व-सहायता समूहों, लघु उद्योगों और स्वरोजगार गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया है। इससे उनकी आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित हुए हैं और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिला है।

प्रदेश की सबसे बड़ी महिला कल्याण योजना

लाड़ली बहना योजना वर्तमान में मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी महिला हितैषी योजनाओं में से एक मानी जा रही है। करोड़ों महिलाओं को प्रत्यक्ष लाभ पहुंचाने वाली इस योजना ने राज्य में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा दी है। आज जारी होने वाली 37वीं किस्त का लाभ प्रदेश की लाखों परिवारों की आर्थिक स्थिति को और मजबूत करेगा।

नीरज द्विवेदी
Written By

नीरज द्विवेदी

5 साल से ज्यादा का पत्रकारिता अनुभव। टीवी और प्रिंट मीडिया में कलमकारी की है। पॉलिटिकल और पब्लिक कनेक्ट की खबरों में दिलचल्पी। TV27NEWS DIGITAL में एंकरिंग भी कर रहे हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें