छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग : लखनपुर वन परिक्षेत्र के कुंवरपुर जंगल में लगी भीषण आग, वन विभाग बेखबर!आग लगने का कारण अज्ञात

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में स्थित कुंवरपुर के जंगल में लगी भीषण आग ने करीब 1 किलोमीटर क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया...हैरानी की बात ये कि वन विभाग का दफ्तर पास में है...फिर भी आग पर लगाम नहीं...और जिम्मेदार बेखबर नजर आ रहे हैं… दरअसल सरगुजा जिले के नेशनल हाईवे 130 से लगे ग्राम कुंवरपुर के जंगल में लगातार आगजनी की घटनाएं सामने आ रही हैं। भीषण आग की वजह से करीब 1 किलोमीटर तक जंगल प्रभावित हुआ है...जिससे पेड़-पौधों और वन संपदा को भारी नुकसान पहुंच रहा है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि अज्ञात लोगों द्वारा बार-बार जंगल में आग लगाई जा रही है.लेकिन रोकथाम के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे। सबसे बड़ा सवाल ये है कि जब पास में ही वन विभाग का कार्यालय मौजूद है.तो फिर ऐसी घटनाएं लगातार कैसे हो रही हैं? वन विभाग की लापरवाही से नाराज ग्रामीणों में भारी आक्रोश है.और अब जिम्मेदारों से सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है। फिलहाल जंगल जल रहा है.

बतादेंकि छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़- चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में स्थित कुंवारपुर वन परिक्षेत्र (Kunwarpur Forest Range) एक घना और जैव विविधता से समृद्ध जंगल है, जो फुलझर जंगल सहित कई क्षेत्रों में फैला है। यह क्षेत्र अपने वन्यजीवों, विशेषकर बाघ और तेंदुओं की आवाजाही, और हाल ही में हाथियों के दल के कारण चर्चा में रहता है. लेकिन यहां ये भीषण आग लगने से अब सिस्टम पर सवाल खड़े हो रहे हैं इधर पर्यावरण खतरे में है... और सवाल यही— आखिर कब जागेगा वन विभाग?

जंगलों में आग लगने के कारण
वहीं कुवंरपुर जंगल में आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है देखना ये है कि वन विभाग कब तक इस पर एक्शन लेता है
नीलम अहिरवार
17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।
