छत्तीसगढ़ में प्रचंड गर्मी : रायपुर समेत इन शहरों में हीटवेव का अलर्ट, IMD ने 27 अप्रैल तक दी हीटवेव की चेतावनी

रायपुर: छत्तीसगढ़ में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है. प्रदेश के कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है. कई जिले ऐसे हैं, जहां पर भयंकर लू चल रही है. जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. वहीं मौसम विभाग की तरफ से कई शहरों में अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में करीब 40 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे गर्मी और अधिक तेज महसूस होगी .जी हां अप्रैल महीने के बीच में छत्तीसगढ़ में तपिश बढ़ने के चलते प्रदेशवासी घर से निकलने से कतरा रहे हैं. वहीं बात करें तापमान की तो प्रदेश के अंदर 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा बना हुआ है. जिससे लोगों का जीना मुहाल हो गया है. मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर और दुर्ग समेत 13 जिलों में हीटवेव चलने की चेतावनी जारी की है. IMD के मुताबिक फिलहाल प्रचंड गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है. दोपहर में हालात ऐसे हैं कि लोग जलन महसूस कर रहे हैं. इससे लोगों को हीटवेव की वापसी का अहसास हो रहा है. मौसम विभाग की मानें तो छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा तापमान राजनांदगांव में 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं अंबिकापुर में 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
GFXH आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा?
-मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में
राज्य में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री वृद्धि दर्ज की जाएगी.
-इसके बाद अगले 3 दिनों तक विशेष परिवर्तन नहीं होगा.
-IMD के मुताबिक 27 अप्रैल तक हीटवेव चलने की चेतावनी दी गई.
-मुंगेली, कबीरधाम, खैरागढ़, राजनांदगांव, बेमेतरा, दुर्ग, बालोद, रायपुर, बालौदाबाजार, धमतरी, गरियाबंद और महासमुंद में हीटवेब चलेगी.
वहीं 13 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है
वहीं मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि
अगले 3 दिनों तक दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर निकलने से बचें.
-पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थों का सेवन करें.
-धूप में निकलते समय अपने शरीर को ढककर निकलें.
-सन क्रीम का इस्तेमाल करें छाता और सनग्लासेस लगाएं.
-ताकि हीटवेव के प्रभाव से बचा जा सके.
-जब भी घर से बाहर निकले अपने साथ ठंडे पानी की बोटल जरूर रखें
-घर का बना खाना ही खाएं
वहीं मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, बस्तर संभाग में दक्षिण दिशा से आने वाली हवाओं के चलते कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी युक्त हवाओं का असर अगले दो दिनों तक देखने को मिल सकता है.
नीलम अहिरवार
17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।
