शनिवार, 25 अप्रैल 202602:28:25 PM
Download App
Home/छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग : बलरामपुर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, जिले के कई पंप खाली होने की कगार पर है. कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

Apr 24, 2026
08:04 AM
बलरामपुर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, जिले के कई पंप खाली होने की कगार पर है. कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

सरगुजा संभाग:छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के 6 जिले में पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत सामने आई है. पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा सप्लाई कम करने से BPCL के लगभग 95% पेट्रोल पंप बुधवार तक खाली हो गए हैं. इंडियन ऑयल और HPCL ने भी आपूर्ति सीमित कर दी है, जिससे बसों और ट्रकों को तय मात्रा में ही डीजल मिल रहा है. हालात बिगड़ने पर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने कलेक्टर से हस्तक्षेप की मांग की है.जिसकी वजह से कोयला ट्रांसफोट पर इसका असर देखने को मिल सकता है.इसकी वजह से आर्थिक गतिविधिया ठप्प हो सकती है.

इधर बलरामपुर जिले के पेट्रोल पंप खाली होने की कगार पर है पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने कलेक्टर को पत्र लिखकर इस बात से अवगत कराया है.वहीं लोगों में पेट्रोल खत्म होने का डर जता रहा है. बताया जा रहा है कि आने वाले 3 दिनों में पेट्रोल की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है बताया जा रहा है कि पिछले करीब पंद्रह दिनों से जिले में ईंधन की कमी बनी हुई थी, लेकिन बीते दो दिनों में स्थिति ज्यादा गंभीर हो गई है. अंबिकापुर के प्रमुख पेट्रोल पंप भी इसकी चपेट में आ गए हैं वहीं एक हिन्दी वेबसाइट की खबर के मुताबिक  सरगुजा संभाग में BPCL के करीब 80 पंप हैं जिनमें से ज्यादातर ड्राई हो चुके हैं. वहीं इंडियन ऑयल के लगभग 150 एचपीसीएल के करीब 120 पंपों पर भी यही हाल है. कई पंपों का ऑर्डर पोर्टल बंद कर दिया गया है, जिससे अगले 2 दिनों में संकट और गहरा सकता है. हालांकि दो दिन पहले राजधानी रायपुर में आयोजित पत्रकारवार्ता में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के मुख्य महाप्रबंधक संयुक्त रूप से स्थिति स्पष्ट की। अधिकारियों ने बताया कि राज्य का आपूर्ति तंत्र पूरी तरह सक्रिय है और किसी भी संभावित संकट से निपटने के लिए पर्याप्त भंडारण और वितरण व्यवस्था पहले से सुनिश्चित की गई है। प्रदेश में पेट्रोलियम उत्पादों, रसोई गैस और कृषि उर्वरकों की आपूर्ति पूरी तरह सुचारु बनी हुई है। राज्य सरकार और तेल कंपनियों ने संयुक्त रूप से स्पष्ट किया है कि प्रदेश में किसी प्रकार की कमी या बाधा की स्थिति नहीं है और मांग के अनुरूप निरंतर वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। 

वहीं अधिकारियों का कहना है कि राज्य में पेट्रोल और डीजल की… उपलब्धता भी पूरी तरह सामान्य बनी हुई है।पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति श्रृंखला में किसी प्रकार की बाधा नहीं है।राज्य सरकार लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और आवश्यकतानुसार त्वरित निर्णय लिए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बनाए रखने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ काम कर रहे हैं हालांकि जो तस्वीर सामने आ रही हैं उससे भी इनकार नहीं किया जा सकता.अब आने वाले दिनों में असली तस्वीर सामने आएगी.


नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें