कांग्रेस नेता पर रेप का आरोप : रायपुर में अपनी ही शादी का कार्ड बांटते गिरफ्तार हुए जिला अध्यक्ष, 10 वर्षों से कर रहे थे महिला का शारीरिक शोषण !

कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रवि चंद्रवंशी को पुलिस ने गंभीर आरोपों में गिरफ्तार किया है आरोप है कि उन्होंने एक महिला को शादी का झांसा देकर करीब 10 साल तक उसका शारीरिक शोषण किया.पुलिस के मुताबिक, आरोपी को 26-27 अप्रैल के आसपास रायपुर से हिरासत में लिया गया…बताया जा रहा है कि वो 7 मई को होने वाली अपनी शादी के कार्ड बांट रहा था, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया…खास बात यह है कि रवि चंद्रवंशी की शादी सात मई को तय थी। शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं, लेकिन गिरफ्तारी के बाद अब वो जेल की हवा काटेगा। इस घटना को लेकर सियासी गलियारे में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। इतना ही नहीं युवती का आरोप है कि कांग्रेस नेता ने उसे शादी का भरोसा देकर करीब 10 वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण किया। युवती ने लिखित आवेदन में कहा है कि साल 2016 से आरोपी ने शादी का वादा कर शारीरिक शोषण किया जिसके बाद पुलिस ने जांच तेज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया…
गर्लफ्रेंड ने रेप का आरोप लगाया
दरअसल, पांडातराई क्षेत्र की एक युवती ने रवि चंद्रवंशी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई। युवती का आरोप है कि रवि ने शादी का झांसा देकर करीब दस वर्षों तक यौन शोषण किया। शिकायत मिलते ही महिला थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया
कौन है कांग्रेस नेता ये भी जान लिजिए…आरोपी कांग्रेस के कई सीनियर नेताओं का करीबी रहा है।
-रवि चंद्रवंशी के कई नेताओं के साथ फोटो हैं।
-अपने इसी पहुंच की वजह से उसे किसान नेता की कमान मिली थी।
-वह पूर्व में जोगी कांग्रेस में रहा है।
- बीते विधानसभा चुनाव में पंडरिया विधानसभा क्षेत्र से जोगी कांग्रेस की टिकट से चुनाव लड़ चुका है।
-हालांकि उसे हार का सामना करना पड़ा।
-दो साल पहले ही कांग्रेस में वापसी की है।
- वर्तमान में रवि चंद्रवंशी किसान कांग्रेस का जिला अध्यक्ष है।
-पार्टी आरोपी के ऊपर क्या कार्रवाई करती है,
-ये तो आने वाला वक्त ही बतायेगा
फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी हैऔर पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है…देखना होगा कि इस हाई-प्रोफाइल केस में आगे और क्या खुलासे होते हैं.
नीलम अहिरवार
17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।
