सोमवार, 26 अक्टूबर 202612:03:13 PM
Download App
Home/छत्तीसगढ़

गरियाबंद : आमदी में संकुल स्तरीय विदाई एवं सम्मान समारोह, विधायक जनक ध्रुव ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया सम्मानित

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

Oct 25, 2026
10:30 AM
आमदी में संकुल स्तरीय विदाई एवं सम्मान समारोह, विधायक जनक ध्रुव ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया सम्मानित

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के ग्राम आमदी (द) में संकुल स्तरीय विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक ध्रुव शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सेवानिवृत्त हुए चार शिक्षकों को शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। विधायक ने शिक्षकों के सुखमय, स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की।

शिक्षक समाज को देते हैं सही दिशा: जनक ध्रुव

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक जनक ध्रुव ने कहा कि शिक्षक समाज को सही दिशा देने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। जिस तरह प्रकाशमान सूर्य पूरे संसार को रोशनी देता है, उसी तरह शिक्षक अपने ज्ञान और संस्कारों से समाज को प्रकाशित करते हैं।

उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी शिक्षकों का अनुभव, मार्गदर्शन और उनके द्वारा दिए गए संस्कार समाज के लिए प्रेरणास्रोत बने रहते हैं। शिक्षा जगत में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

स्थानांतरित शिक्षकों का भी हुआ सम्मान

कार्यक्रम के दौरान स्थानांतरित हुए शिक्षकों को भी मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों की सेवाओं और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को सराहा गया। समारोह में शिक्षकों के प्रति सम्मान और उनके कार्यों के प्रति कृतज्ञता का भाव देखने को मिला।

बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

समारोह में स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल बना दिया। उपस्थित लोगों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की। आमदी में आयोजित यह समारोह सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान के साथ-साथ शिक्षा के प्रति उनके समर्पण और योगदान को याद करने का अवसर बना।

गरियाबंद से धनंजय बिहारी की रिपोर्ट।

नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें