सोमवार, 26 अक्टूबर 202611:14:16 AM
Download App
Home/छत्तीसगढ़

Durg News Today : दुर्ग में 4 करोड़ की नकदी बरामद, पिकअप के गुप्त चेंबर से मिले नोट,रायपुर से नागपुर जा रही पिकअप

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

Oct 26, 2026
09:52 AM
दुर्ग में 4 करोड़ की नकदी बरामद, पिकअप के गुप्त चेंबर से मिले नोट,रायपुर से नागपुर जा रही पिकअप

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो मैक्स पिकअप से करीब 4 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की है। इतनी बड़ी रकम मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह वाहन रायपुर से नागपुर की ओर जा रहा था। पुलिस ने वाहन में सवार दो लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपाई गई थी नकदी

जानकारी के अनुसार, खुर्सीपार थाना क्षेत्र के डबरापारा में पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान रायपुर से नागपुर जा रही बोलेरो मैक्स पिकअप को जांच के लिए रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसके पिछले हिस्से में एक विशेष रूप से मॉडिफाई किया गया गुप्त चेंबर मिला। इसी चेंबर में नकदी छिपाकर रखी गई थी।

पुलिस ने चेंबर से कुल 4 करोड़ रुपये बरामद किए हैं। वाहन में सवार दो व्यक्तियों की पहचान भवेशभाई जीनाभाई डाभी और विष्णुदेव दुबे के रूप में हुई है।

नकदी कहां से आई, पुलिस कर रही जांच

इतनी बड़ी रकम के परिवहन को लेकर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस नकदी के स्रोत, उसके इस्तेमाल, परिवहन के उद्देश्य और इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही है। साथ ही, यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि रकम किसकी है और इसे कहां ले जाया जा रहा था।

मामले में आयकर विभाग को भी सूचना दिए जाने की जानकारी सामने आई है। अब जांच में यह स्पष्ट होगा कि बरामद नकदी का वैध स्रोत क्या है और इसे गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जाने की वजह क्या थी।

करोड़ों की बरामदगी से मचा हड़कंप

दुर्ग में वाहन चेकिंग के दौरान हुई इस कार्रवाई को बड़ी बरामदगी के तौर पर देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। नकदी के स्रोत और संभावित नेटवर्क को लेकर जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें