बुधवार, 8 अप्रैल 202603:09:15 PM
Download App
Home/धर्म

महाकालेश्वर मंदिर : गणेश स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भस्मारती में अलौकिक दृश्य देख अभिभूत हुए भक्त

a

admin

Apr 08, 2026
07:07 AM
गणेश स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भस्मारती में अलौकिक दृश्य देख अभिभूत हुए भक्त

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार सुबह बाबा के दर एक अलौकिक दृश्य देखने को मिला। सुबह की भस्म आरती के दौरान बाबा को श्री गणेश के दिव्य स्वरूप में सजाया गया।

बाबा के इस विशेष शृंगार को देखने के लिए देश-विदेश से आए श्रद्धालु देर रात से ही मंदिर परिसर में लंबी कतार में खड़े थे। वैशाख कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि बुधवार को बाबा का अलौकिक दृश्य देखने के बाद पूरा मंदिर जय श्री महाकाल के जयघोष से गूंज उठा था।

जलाभिषेक के बाद पंचामृत से कराया गया स्नान

परंपरा अनुसार, भगवान वीरभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के कपाट खोले गए। महानिर्वाणी अखाड़े द्वारा पहले बाबा महाकाल का जलाभिषेक किया और बाद में पंचामृत से स्नान करवाया गया। इस पंचामृत में शुद्ध दूध, ताजा दही, देसी घी, शक्कर, शहद और विभिन्न फलों के रस का मिश्रण शामिल था। अभिषेक के बाद भस्म आरती का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें बाबा को भस्म चढ़ाई गई और आरती उतारी गई। इसमें महाकाल भक्तों को निराकार से साकार रूप में दर्शन देते हैं।

भस्मारती वैराग्य और मृत्यु के सत्य का प्रतीक

यह आरती वैराग्य और मृत्यु के सत्य का प्रतीक है। बाबा पर चढ़ने वाली भस्म कपिला गाय के कंडों की राख, पलाश, बड़, पीपल और बेर की लकड़ियों को जलाकर विशेष रूप से तैयार की जाती है। आरती के दौरान शिवलिंग पर लगभग ढाई किलो भस्म चढ़ाई जाती है, जिससे बाबा महाकाल को जगाने की परंपरा पूरी की जाती है।

बाबा का किया गया था विशेष शृंगार

बुधवार के दिन बाबा का विशेष शृंगार किया गया था। शृंगार की खास बात थी कि भगवान को वैष्णव तिलक लगाकर श्री गणेश के स्वरूप में सजाया गया। फिर, बाद में महाकाल की कपूर आरती की गई और उसके बाद उन्हें भोग लगाया गया। भक्तों ने इस पवित्र आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल के दिव्य रूप का आनंद लिया। हर तरफ हर हर महादेव और जय श्री महाकाल के जयकारे गूंज रहे थे। मंदिर का पूरा परिसर भक्ति भाव से भर गया था।

a
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें