लव गिल को बताया स्काउट के लिए मुसीबत? : काम्या पंजाबी ने उठाए सवाल

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी और लव गिल के बीच विवाद देखने को मिला। काशवी ने लव पर स्काउट को अपने जाल में फंसाने के आरोप लगाए। इसके बाद बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट्स काम्या पंजाबी, ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी और लव के समर्थन में आवाज उठाई।

काशवी ने लव गिल पर लगाए आरोप
बिग बॉस 20 के हालिया वीकेंड का वार एपिसोड में गेमर स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी पहुंचीं। यहां उन्होंने स्काउट और लव गिल के रिश्ते को लेकर नाराजगी जाहिर की। काशवी ने स्काउट को लव से दूरी बनाने की सलाह दी और आरोप लगाया कि लव की वजह से स्काउट बहक गए।
इस दौरान लव गिल को लेकर कही गई बातों ने शो का माहौल गरमा दिया। आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, शो के प्रोमो में लव को यह कहते हुए सुना गया कि स्काउट ने उनका करियर बर्बाद कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम के बाद सोशल मीडिया पर भी दोनों के बीच के रिश्ते को लेकर बहस शुरू हो गई।

काम्या पंजाबी ने काशवी के आरोपों पर उठाए सवाल
बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट और टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर स्काउट और उनकी गर्लफ्रेंड का रिश्ता मजबूत है, तो स्काउट को अपनी सीमाएं तय करनी चाहिए थीं। किसी दूसरी महिला पर अपने पार्टनर को बहकाने का आरोप लगाकर उसे जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है।
काम्या ने अपने बयान में इस बात पर जोर दिया कि रिश्ते में दोनों पक्षों की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। उनकी प्रतिक्रिया के बाद यह विवाद सोशल मीडिया पर और चर्चा में आ गया।
बिग बॉस 20 में लव और स्काउट की दोस्ती पर पड़ेगा असर?
काशवी के आरोपों और पूर्व कंटेस्टेंट्स की प्रतिक्रियाओं के बाद बिग बॉस 20 का यह विवाद लगातार चर्चा में है। एक तरफ काशवी अपने रिश्ते को लेकर सवाल उठा रही हैं, तो दूसरी तरफ काम्या पंजाबी, बंदगी कालरा और मनु पंजाबी ने लव के पक्ष में अपनी राय रखी है।
अब देखना होगा कि इस पूरे मामले का लव गिल और स्काउट ओपी की दोस्ती पर क्या असर पड़ता है। क्या आने वाले एपिसोड में दोनों के बीच स्थिति साफ होगी या यह विवाद और बढ़ेगा? फिलहाल, दर्शकों की नजरें शो के अगले एपिसोड पर टिकी हैं।

पलक गीते
एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।
