बैरागढ़ में आधी रात परिवार पर हमला, कई घायल : महिलाओं से भी मारपीट का आरोप, पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर उठाए सवाल

भोपाल। राजधानी भोपाल के बैरागढ़ इलाके में आधी रात घर में घुसकर एक परिवार पर हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने घर में घुसकर परिजनों के साथ मारपीट की। इस दौरान महिलाओं के साथ भी मारपीट करने का आरोप है। घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज हमीदिया अस्पताल में चल रहा है। मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं।
रात करीब 3 बजे थाने पहुंचे घायल परिजन
पीड़ित परिवार के मुताबिक, घटना के बाद रात करीब 3 बजे घायल परिजनों को लेकर परिवार के लोग बैरागढ़ थाने पहुंचे थे। उनका आरोप है कि उन्होंने पुलिस से तत्काल मदद और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, लेकिन उन्हें तुरंत राहत नहीं मिली। इकसे बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। परिवार का आरोप है कि रात के समय मदद मांगने के बावजूद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई नहीं की।
प्रदीप मेवाड़ा के इशारे पर हमला कराने का आरोप
पीड़ित परिवार ने प्रदीप मेवाड़ा के इशारे पर हमला कराए जाने का आरोप लगाया है। परिवार का दावा है कि हमले में कई लोग घायल हुए हैं और महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले में आरोपों की सत्यता और घटना के पीछे की वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
प्रफुल्ल तिवारी
एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।
