सोमवार, 23 नवंबर 202611:31:26 AM
Download App
Home/देश

ऐशबाग के 600 जनता क्वार्टर जमींदोज : भोपाल में बड़ा बुलडोजर एक्शन, अप्रिय स्थिति से निपटने भारी संख्या में तैनात करी पुलिस बल

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Nov 23, 2026
07:16 AM
भोपाल में बड़ा बुलडोजर एक्शन, अप्रिय स्थिति से निपटने भारी संख्या में तैनात करी पुलिस बल

भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को बड़ा बुलडोजर एक्शन हुआ है। शहर के ऐशबाग इलाके में स्थित करीब 600 पुराने जनता क्वार्टरों जेसीबी चला दी गई है। सुबह से ही इलाके में जेसीबी मशीनों की आवाजाही शुरू हो गई और देखते ही देखते क्वार्टरों जमींदोज कर दिया गया। कार्रवाई को लेकर पूरे क्षेत्र में हलचल का माहौल रहा। वहीं, किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

ऐशबाग इलाके में जनता क्वार्टरों को हटाने की कार्रवाई के लिए प्रशासन ने पहले से तैयारियां की थीं। सोमवार सुबह प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और अधिकारियों की निगरानी में जनता क्वार्टरों को गिराने की प्रक्रिया शुरू की गई। ध्वस्तीकरण के लिए करीब 50 से अधिक जेसीबी मशीनें लगाई गई थी। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारी लगातार मौके पर मौजूद हैं और पूरी प्रक्रिया पर नजर बनाए रखा।

600 क्वार्टरों को हटाने की तैयारी, बड़े स्तर पर प्रशासनिक अमला तैनात

ऐशबाग क्षेत्र में करीब 600 जनता क्वार्टरों को हटाने की योजना के तहत यह अभियान चलाया जा रहा है। कार्रवाई के व्यापक स्तर को देखते हुए प्रशासन ने पर्याप्त संसाधनों और मशीनों की व्यवस्था की है। बड़ी संख्या में जेसीबी मशीनों के जरिए ध्वस्तीकरण का काम किया जा रहा है।

अधिकारियों की निगरानी में पूरी कार्रवाई को आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रशासनिक टीमों की मौजूदगी में निर्माणों को एक-एक कर जमींदोज किया जा रहा है। कार्रवाई कब तक पूरी होगी, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक समय-सीमा सामने नहीं आई है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर

बुलडोजर कार्रवाई को देखते हुए ऐशबाग इलाके में सुरक्षा व्यवस्था भी सख्त कर दी गई है। किसी भी प्रकार के विरोध, विवाद या अप्रिय स्थिति की आशंका को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस बल मौके पर मौजूद रहकर पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

प्रशासन की प्राथमिकता कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी आपसी समन्वय के साथ स्थिति को नियंत्रित रखने में जुटे हैं, ताकि ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी कराई जा सके।

इलाके में हलचल, आसपास की गतिविधियों पर भी असर

सुबह से जारी इस कार्रवाई के चलते ऐशबाग क्षेत्र में लोगों के बीच चर्चा और हलचल का माहौल बना हुआ है। भारी मशीनों की आवाजाही और क्वार्टरों को गिराने की प्रक्रिया के कारण आसपास के क्षेत्र में सामान्य गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं। बड़ी संख्या में प्रशासनिक कर्मचारियों और पुलिस बल की मौजूदगी के चलते पूरा इलाका प्रशासनिक कार्रवाई के केंद्र में बना हुआ है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें