सोमवार, 23 नवंबर 202611:19:29 AM
Download App
Home/देश

अनूपपुर में भीषण सड़क हादसा : सेना के जवान समेत तीन की मौत, खड़े ट्रक से टकराई बेकाबू एसयूवी, मातम में बदली शादी की खुशियां

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Nov 23, 2026
08:51 AM
सेना के जवान समेत तीन की मौत,  खड़े ट्रक से टकराई बेकाबू एसयूवी, मातम में बदली शादी की खुशियां

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सोमवार सुबह एक ऐसा भीषण सड़क हादसा हुआ है जिसने शादी की खुशियां मातम में बदल दी हैं। यहां पर शादी समारोह में शालिम होने जारी तेज रफ्तार एसयूवी सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में सेना के एक जवान समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में दो सगे भाई भी शामिल हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आपातकालीन सेवाओं की टीम मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का इलाज जारी है।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, ट्रक में जा घुसी एसयूवी

पुलिस के अनुसार, एसयूवी में चार लोग सवार थे और सभी शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। सुबह के समय वाहन तेज रफ्तार में था। इसी दौरान चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और एसयूवी सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठे लोग अंदर ही फंस गए।

दो सगे भाइयों और सेना के जवान की मौत

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान दीनबंधु विश्वकर्मा (36), उनके भाई विनीत विश्वकर्मा (26) और मोहम्मद करीम (32) के रूप में हुई है। बताया गया है कि मोहम्मद करीम सेना में जवान थे और छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे। वहीं, राजू तिवारी (30) को गंभीर रूप घायल हुए हैं।

खड़े ट्रक की भी होगी जांच, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि ट्रक सड़क किनारे बिना किसी चेतावनी संकेत या सुरक्षा व्यवस्था के खड़ा था या नहीं।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें