सोमवार, 23 नवंबर 202611:19:29 AM
Download App
Home/विदेश

भारत-नेपाल रिश्तों की खूबसूरत झलक : पीएम मोदी ने नेपाली पीएम को उपहार में दिया त्रिवेणी का पवित्र जल, बदले में मिली रुद्राक्ष की माला

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Nov 23, 2026
08:10 AM
पीएम मोदी ने नेपाली पीएम को उपहार में दिया त्रिवेणी का पवित्र जल, बदले में मिली रुद्राक्ष की माला

नई दिल्ली। भारत और नेपाल के सदियों पुराने सांस्कृतिक, धार्मिक और आध्यात्मिक रिश्तों की खूबसूरत झलक नई दिल्ली में देखने को मिली। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह के भारत दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें त्रिवेणी का पवित्र जल उपहार स्वरूप भेंट किया। वहीं, नेपाली प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी को रुद्राक्ष की माला और प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर का प्रसाद भेंट किया। दोनों नेताओं के बीच उपहारों के इस आदान-प्रदान ने भारत और नेपाल के गहरे सांस्कृतिक जुड़ाव को एक बार फिर दुनिया के सामने प्रदर्शित किया।

राष्ट्रपति भवन में हुआ भव्य स्वागत, राजघाट पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

भारत दौरे के दूसरे और अंतिम दिन नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह का राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक और भव्य स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गर्मजोशी से उनका स्वागत करते हुए गले लगाया। इसके बाद नेपाली प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

स्वागत कार्यक्रम के बाद बालेन्द्र शाह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट पहुंचे। यहां उन्होंने पुष्प अर्पित कर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वह उच्चस्तरीय द्विपक्षीय वार्ता के लिए हैदराबाद हाउस पहुंचे।

व्यापार, ऊर्जा और संपर्क व्यवस्था पर हुई अहम चर्चा

हैदराबाद हाउस में दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों के बीच महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें व्यापार, परिवहन, निवेश, ऊर्जा, संपर्क व्यवस्था और बुनियादी ढांचे के विकास जैसे मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई।

दोनों देश अपने दीर्घकालिक लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए श्समृद्ध नेपाल, समुन्नत भारतश् शीर्षक से संयुक्त दृष्टि दस्तावेज जारी करने की दिशा में भी आगे बढ़ सकते हैं। इसके साथ ही पूरी हो चुकी संपर्क और ऊर्जा परियोजनाओं का उद्घाटन तथा नई परियोजनाओं की आधारशिला रखने की भी योजना है।

अयोध्या से जनकपुरधाम तक चलेगी सीधी ट्रेन

इस दौरे का सबसे खास आकर्षण अयोध्या और नेपाल के जनकपुरधाम के बीच नई साप्ताहिक रेल सेवा का उद्घाटन है। करीब 604 किलोमीटर लंबी यह रेल सेवा भारत में भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या और नेपाल में माता सीता की जन्मभूमि जनकपुरधाम को सीधे जोड़ेगी।

इस रेल मार्ग पर अयोध्या धाम, गोरखपुर, बस्ती, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, मधुबनी और जयनगर प्रमुख पड़ाव होंगे। प्रस्तावित समय-सारणी के अनुसार ट्रेन जनकपुरधाम से प्रत्येक शनिवार और अयोध्या कैंट से प्रत्येक सोमवार को रवाना होगी।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें