दंतेवाड़ा : फूलपाड़ गांव में भाजपा ने खोली कांग्रेस की पोल, पार्टी में 450 सदस्यों के शामिल होने के घटनाक्रम को राजनीतिक प्रोपेगेंडा करार दिया

दंतेवाड़ा जिले के फूलपाड़ गांव से खबर सामने आई थी कि यहां करीब 450 से ज्यादा ग्रामिणों ने एक साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है। भाजपा जिला संगठन प्रभारी शिव नारायण पांडे ने प्रेस वार्ता में कहा कि कांग्रेस द्वारा बताए गए आंकड़े वास्तविकता से परे हैं। उनका दावा है कि जिस पंचायत में सदस्यता अभियान का दावा किया गया, वहां इतनी संख्या में लोग मौजूद ही नहीं थे। भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस जानबूझकर राजनीतिक माहौल बनाने और संगठन की मजबूती दिखाने के लिए झूठा प्रचार कर रही है। शिव नारायण पांडे, जिला संगठन प्रभारी, भाजपा ने बताया कि कांग्रेस में अंतरघात चल रहा है.उसी का नतीजा है कि दंतेवाड़ा में कांग्रेस का कोई नेता विधायक और सांसद नहीं बचा है
वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस नेता छविंद्र कर्मा पर भी निशाना साधा। भाजपा ने आरोप लगाया कि आसपास के ग्रामीणों को केवल भोजन कार्यक्रम के नाम पर बुलाया गया था और बाद में उन्हें कांग्रेस समर्थक बताकर प्रचारित किया गया बतादेंकि एक दिन पहले ही कुआकोंडा विकासखंड के फूलपाड़ गांव में आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कांग्रेस का हाथने की बात सामने आई थी.फुलपाड़ सदस्यता अभियान को लेकर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने हैं। एक तरफ कांग्रेस इसे अपने बढ़ते जनाधार का प्रमाण बता रही है, तो दूसरी तरफ भाजपा पूरे घटनाक्रम को राजनीतिक प्रोपेगेंडा करार दे रही है। अब इस दावे और प्रतिदावे के बीच सच क्या है, यह आने वाले दिनों में और स्पष्ट हो सकता है.
नीलम अहिरवार
17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।
