शनिवार, 13 जून 202601:22:14 AM
Download App
Home/छत्तीसगढ़

रायपुर : 7 महीने बाद मासूम हत्याकांड का खुलासा, मां का प्रेमी गिरफ्तार,बच्चे को अपने रिश्ते में बाधा मानता था आरोपी इसलिए की थी हत्या

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

Jun 12, 2026
06:44 AM
7 महीने बाद मासूम हत्याकांड का खुलासा, मां का प्रेमी गिरफ्तार,बच्चे को अपने रिश्ते में बाधा मानता था आरोपी इसलिए की थी हत्या

शैलेश सिंह राजपूत, रायपुर

रायपुरl छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र में 4 वर्षीय मासूम की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में फरार चल रहे आरोपी को घटना के करीब 7 महीने बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी मृतक बच्चे की मां का प्रेमी बताया जा रहा है, जो बच्चे को अपने रिश्ते में बाधा मानता था।


पुलिस के मुताबिक 1 नवंबर 2025 को आमानाका थाना क्षेत्र में 4 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। शुरुआती जांच के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों की जांच की। रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि बच्चे की मौत स्वाभाविक नहीं थी, बल्कि उसका गला दबाकर हत्या की गई थी। मेडिकल रिपोर्ट में दम घुटने से मौत होने की पुष्टि हुई।


जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी जयदीप सिंह, जो पेशे से ट्रक चालक है, का बच्चे की मां के साथ प्रेम संबंध था। पुलिस के अनुसार आरोपी बच्चे को अपने संबंधों में रुकावट मानता था। इसी वजह से उसने कथित तौर पर बच्चे के मुंह को तकिए से दबाकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था और लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था।


आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। इस दौरान वह कई राज्यों में छिपकर रह रहा था। आखिरकार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी से महत्वपूर्ण जानकारी मिलने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच पूरी कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

संदीप पटेल, डीसीपी


सात महीने तक पुलिस को चकमा देने वाला आरोपी आखिरकार कानून के शिकंजे में आ गया है। एक मासूम की हत्या के इस मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

ये खबर भी देखिए

नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें