दिल्ली में नीति आयोग की बैठक : CM विष्णुदेव साय ने रखा छत्तीसगढ़ का विकास मॉडल,बस्तर के तस्वीर और तकदीर बदलने का व्यापक खाका पेश किया

दिल्ली :मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली दौरे पर हैं, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली नीति आयोग की बैठक में बस्तर के विकास का विस्तृत रोडमैप रखा जाएगा। सड़क, इंटरनेट, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल से जुड़े बड़े प्रस्तावों पर चर्चा होगी।
नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक संपन्न
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर हैं। 11 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली नीति आयोग की बैठक में छत्तीसगढ़ सरकार बस्तर के विकास का व्यापक खाका पेश किया.मुख्यमंत्री साय ने नक्सल प्रभावित इलाकों में हुए विकास, सुरक्षा व्यवस्था में सुधार और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर प्रकाश डाला.इसके अलावा विकसित छत्तीसगढ़ के रोडमैप, राज्य की प्राथमिकताओं और केंद्र सरकार से अपेक्षित सहयोग से जुड़े मुद्दों पर भी अपने विचार साझा किए.बैठक में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने, कौशल विकास को मजबूत करने और तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया.
बस्तर विकास पर दिल्ली में हुआ मंथन
सूत्रों के मुताबिक नीति आयोग के समक्ष बस्तर में चल रहे आधारभूत संरचना विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी रखी..इसमें सुदूर इलाकों तक सड़क निर्माण, इंटरनेट कनेक्टिविटी का विस्तार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना, बिजली आपूर्ति और स्वच्छ पेयजल जैसी मूलभूत जरूरतों पर विशेष दिया गया। साथ ही आने वाले वर्षों की कार्ययोजना भी प्रस्तुत की,सरकार का मानना है कि नक्सलवाद के कारण बस्तर का विकास करीब पांच दशक पीछे चला गया। अब सुरक्षा और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ने की रणनीति पर काम किया जा रहा है। इसी सोच के तहत बस्तर के लिए तैयार की गई विकास परिकल्पना का विस्तृत प्रेजेंटेशन नीति आयोग के सामने रखा जाएगा।
नीति आयोग के सामने पेश हुआ रोडमैप
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार को नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 11वीं बैठक हुई। इस बैठक में भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने का लक्ष्य पाने के लिए समावेशी मानव विकास की रणनीति और उसे देश के हर नागरिक तक पुख्ता नतीजों के रूप में पहुंचाने पर विचार-विमर्श किया गया. इससे पहले बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ अहम बैठक ली थी…इस बैठक में केंद्र और राज्यों के बीच समन्वय, केंद्र प्रायोजित योजनाओं की प्रगति, ग्रामीण विकास, वित्तीय वर्ष 2026-27 के लक्ष्यों और राज्यों के प्रदर्शन की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी इस बैठक में शामिल हुए।
बस्तर की तस्वीर बदलने की तैयारी
दिल्ली में हुई इस अहम बैठकों पर अब पूरे छत्तीसगढ़ की नजरें टिकी हैं। खासकर बस्तर के लिए, जहां विकास की नई इबारत लिखने का दावा किया जा रहा है। अगर नीति आयोग के मंच पर रखी गई योजनाओं को मंजूरी और गति मिलती है, तो बस्तर की तस्वीर और तकदीर दोनों बदलने की उम्मीद और मजबूत होगी।
नीलम अहिरवार
17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।
