गुरुवार, 23 अप्रैल 202602:26:57 PM
Download App
Home/देश

‘योगी ही रहेंगे फेस’ : भाजपा चीफ ने 2027 की रणनीति पर किया खुलासा, हैट्रिक का भी किया दावा

admin

admin

Apr 23, 2026
09:52 AM
भाजपा चीफ ने 2027 की रणनीति पर किया खुलासा,  हैट्रिक का भी किया दावा

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में होने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। जहां एक ओर विपक्षी दल अपनी रणनीति बनाने में जुटे हैं, वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी तीसरी बार सत्ता में काबिज होने के लिए अपनी रणनीतियों पर काम करना शुरू कर दिया है। खास बात यह है कि भाजपा अगले साल होने वाला चुनाव भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही लड़ेगी। यह खुलासा पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन ने खुद किया है।

“योगी ही रहेंगे चेहरा”: नितिन नवीन का स्पष्ट बयान

एक हिंदी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में नितिन नवीन ने कहा कि जब योगी आदित्यनाथ पहले से मुख्यमंत्री हैं और उनके नेतृत्व में सरकार चल रही है, तो स्वाभाविक रूप से वही पार्टी का चेहरा होंगे। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि पार्टी योगी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार सत्ता में आने को लेकर आश्वस्त है।

गुड गवर्नेंस और लॉ एंड ऑर्डर पर जोर

नितिन नवीन ने उत्तर प्रदेश की मौजूदा स्थिति पर बात करते हुए कहा कि एक समय राज्य को अपराध और वसूली के लिए जाना जाता था, लेकिन आज वही राज्य बेहतर कानून व्यवस्था और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए पहचाना जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेसवे, निवेश और विकास कार्यों ने प्रदेश की छवि बदली है।

उन्होंने यह भी जोड़ा कि सरकार की योजनाएंकृचाहे वह गरीबों के लिए चलाई जा रही योजनाएं हों या इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्टकृजमीन पर असर दिखा रही हैं। यही वजह है कि जनता विकास और स्थिर शासन को ध्यान में रखकर वोट करती है।

योगी की ‘यूएसपी’ बनी कानून व्यवस्था

बीजेपी अध्यक्ष के अनुसार, योगी आदित्यनाथ की सबसे बड़ी ताकत उनकी सख्त कानून व्यवस्था है, जो अब जमीनी स्तर पर दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के कई शहर तेजी से विकसित हो रहे हैं और निवेश के नए अवसर पैदा हो रहे हैं, जो राज्य को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में ला रहा है।

2017 से शुरू हुआ योगी युग

गौरतलब है कि 2017 में बीजेपी ने 15 साल बाद उत्तर प्रदेश में सत्ता हासिल की थी। उस समय पार्टी ने किसी को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित नहीं किया था और चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर लड़ा गया था। भारी बहुमत मिलने के बाद योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाया गया।

2022 में भी बीजेपी ने बहुमत हासिल किया और योगी को दोबारा मुख्यमंत्री बनाया गया, हालांकि उस समय सीएम चेहरे को लेकर कुछ असमंजस की स्थिति बनी रही थी। लेकिन इस बार पार्टी ने पहले ही स्थिति स्पष्ट कर दी है।

हैट्रिक की तैयारी में बीजेपी

नितिन नवीन का मानना है कि विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर और मजबूत कानून व्यवस्था के आधार पर बीजेपी 2027 में भी जीत हासिल कर सकती है। पार्टी को उम्मीद है कि योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता और शासन मॉडल उसे लगातार तीसरी बार सत्ता दिला सकता है। इस ऐलान के साथ ही बीजेपी ने चुनावी रणनीति को लेकर स्पष्ट संदेश दे दिया है कि 2027 का चुनाव योगी बनाम बाकी के रूप में देखा जा सकता है।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें