गुरुवार, 23 अप्रैल 202602:32:31 PM
Download App
Home/देश

गोरखपुर ईको पार्क का उद्घाटन : योगी बोले- नीयत साफ हो तो नियति बदलने में देर नहीं लगती, दी करोड़ों की और भी सौगात

admin

admin

Apr 23, 2026
10:29 AM
योगी बोले- नीयत साफ हो तो नियति बदलने में देर नहीं लगती, दी करोड़ों की और भी सौगात

गोरखपुर। गोरखपुर में गुरुवार को विकास की एक बड़ी सौगात देते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुल 1055 करोड़ रुपये की लागत वाली 497 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने राप्ती नदी के एकला बंधा पर बने नए ईको पार्क, नौसढ़दृमलौनी फोरलेन सड़क और कई अन्य योजनाओं को जनता को समर्पित किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने स्वच्छता टूलकिट और कैलेंडर का भी अनावरण किया तथा स्वच्छ स्कूल अभियान की शुरुआत की।

“साफ नीयत से बदलती है नियति”: सीएम योगी का संदेश

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर नीयत साफ हो और काम करने की दृढ़ इच्छाशक्ति हो, तो परिस्थितियां बदलने में देर नहीं लगती। उन्होंने कहा कि गोरखपुर में पिछले नौ वर्षों में हुआ विकास इसका जीवंत उदाहरण है। सीएम ने कहा कि पहले शहर के प्रवेश द्वार पर कचरे के ढेर का दृश्य बेहद खराब लगता था, लेकिन अब उसी जगह को सुंदर ईको पार्क में बदल दिया गया है। यह बदलाव सरकार की इच्छाशक्ति और टीमवर्क का परिणाम है।

कचरे से कंचन बना ईको पार्क

मुख्यमंत्री ने बताया कि एकला बंधा क्षेत्र में पहले 2.26 लाख मीट्रिक टन कचरा जमा था, जिसे साफ कर अब एक सुंदर ईको पार्क में बदला गया है। यह स्थान अब न सिर्फ पर्यटन स्थल बन गया है, बल्कि परिवारों के लिए पिकनिक स्पॉट और बच्चों के खेलने की जगह भी है। यहां योग और ध्यान के लिए भी विशेष स्थान बनाए गए हैं, जिससे लोग मानसिक और शारीरिक रूप से लाभ ले सकें।

नौसढ़-मलौनी फोरलेन से मिलेगा जाम से निजात

सीएम योगी ने नौसढ़दृमलौनी फोरलेन सड़क का भी लोकार्पण किया, जो लगभग तीन किलोमीटर लंबी है। उन्होंने कहा कि यह सड़क लखनऊ और वाराणसी मार्ग पर यातायात को आसान बनाएगी और नौसढ़ क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही जाम की समस्या का समाधान करेगी।

गोरखपुर में विकास की नई तस्वीर

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर अब हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में एम्स और बीआरडी मेडिकल कॉलेज महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, वहीं शिक्षा के क्षेत्र में चार विश्वविद्यालयों की मौजूदगी शहर को नई पहचान दे रही है।

इसके अलावा खेल सुविधाओं में भी सुधार हुआ है। कई मिनी स्टेडियम बनाए गए हैं और एक अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का निर्माण जारी है। खाद कारखाना और चीनी मिल जैसे औद्योगिक प्रोजेक्ट भी शहर की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहे हैं।

हर क्षेत्र में बदलाव की ओर गोरखपुर

सीएम ने कहा कि पहले जहां पानी भरने, बिजली की कमी और पेयजल संकट जैसी समस्याएं थीं, वहां अब आधुनिक नालियां, एलईडी स्ट्रीट लाइट और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई है। ईको पार्क में सोलर एनर्जी का उपयोग कर नेट जीरो लक्ष्य की दिशा में भी कदम बढ़ाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गोरखपुर में हुआ बदलाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सेफ और स्मार्ट सिटी” विजन का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि विकास की यह यात्रा आने वाले समय में और भी तेज होगी और उत्तर प्रदेश नए भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें