गुरुवार, 23 अप्रैल 202602:30:26 PM
Download App
Home/देश

देश सेवा का मौका : इंडियन आर्मी में वेटनरी ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, 15 मई तक करें आवेदन

admin

admin

Apr 23, 2026
10:18 AM
इंडियन आर्मी में वेटनरी ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, 15 मई तक करें आवेदन

नई दिल्ली । इंडियन आर्मी में शामिल होकर देश की सेवा करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। भारतीय सेना ने 95वीं शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत पुरुष और महिला दोनों ही वेटनरी ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए रीमाउंट वेटरनरी कोर में कुल 20 पदों पर भर्ती के लिए अलग-अलग आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पुरुष उम्मीदवारों के लिए 17 अप्रैल से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 18 मई तय की गई है। वहीं, महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 15 मई तय की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

भारतीय सेना की ओर से जारी पदों में 18 पद पुरुषों और 2 महिलाओं के शामिल हैं। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 15 मई के आधार पर की जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक स्क्रीनिंग, एसएसबी इंटरव्यू, मेरिट लिस्ट और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार बीवीएससी/बीवीएससी एवं एएच डिग्री या इसके समकक्ष विदेशी डिग्री होनी चाहिए यानी उम्मीदवार के पास भारतीय पशु चिकित्सा परिषद अधिनियम, 1984 की पहली या दूसरी अनुसूची में शामिल मान्यता प्राप्त पशु चिकित्सा योग्यता होनी चाहिए।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें