शनिवार, 19 सितंबर 202610:38:07 AM
Download App
Home/छत्तीसगढ़

ड्रॉइंग, भाषण और रंगोली विजन : बेमेतरा के स्कूलों में विद्यार्थियों ने उकेरी ‘विकसित भारत 2047’ की तस्वीर

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

Sep 19, 2026
08:26 AM
बेमेतरा के स्कूलों में विद्यार्थियों ने उकेरी ‘विकसित भारत 2047’ की तस्वीर

लोकेशन: बेमेतरा | रिपोर्टर: ईश्वर सिंह राजपूत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बेमेतरा जिले के विद्यालयों में ‘मेरे सपनों का भारत-सेवा चित्र’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशक्ति और रचनात्मकता के जरिए वर्ष 2047 के विकसित भारत की तस्वीर प्रस्तुत की।

ड्रॉइंग, भाषण और रंगोली के जरिए दिखाया विजन

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने ड्रॉइंग, भाषण और रंगोली प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। बच्चों ने अपनी कलाकृतियों और प्रस्तुतियों के माध्यम से बताया कि वे आने वाले भारत को किस रूप में देखना चाहते हैं।

विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में आधुनिक तकनीक, हरित ऊर्जा, स्वच्छ पर्यावरण, डिजिटल इंडिया, स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, अंतरिक्ष तकनीक और रक्षा-सुरक्षा जैसे विषय प्रमुखता से नजर आए। वहीं ‘नक्सल मुक्त भारत एवं छत्तीसगढ़’ की कल्पना भी विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों का हिस्सा बनी।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने देखीं विद्यार्थियों की कलाकृतियां

कार्यक्रम की प्रमुख अतिथि एवं संयोजक जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी ने बेमेतरा के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यमिक विद्यालय पहुंचकर विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई कलाकृतियों का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच और उनके द्वारा विकसित भारत को लेकर प्रस्तुत किए गए विजन की सराहना की। इस दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों में कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखने को मिला।

एक महीने तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

जानकारी के मुताबिक जिले के करीब 6 से 7 प्रमुख स्कूलों में इस अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक चलेगा।अभियान के दौरान विद्यार्थियों को रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण, सामाजिक जिम्मेदारी और भविष्य के भारत की कल्पना से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साह के साथ भागीदारी की। बच्चों की कलाकृतियों में विकसित भारत को लेकर उनकी सोच और सपनों की झलक देखने को मिली।

नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें