11 मामलों में जब्त हुआ गांजा : गरियाबंद में 1.64 क्विंटल से ज्यादा जब्त गांजा और नशीली टेबलेट नष्ट

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस द्वारा विभिन्न मामलों में जब्त किए गए मादक पदार्थों का विधिवत नष्टीकरण किया गया। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज 11 प्रकरणों में जब्त कुल 1 क्विंटल 64.919 किलोग्राम गांजा और एक अन्य प्रकरण में जब्त 50 नग नशीली टेबलेट को नारकोटिक डिस्पोजल सेंटर, सिलतरा, रायपुर में नष्ट किया गया।
11 मामलों में जब्त हुआ गांजा
उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद पुलिस ने जब्त मादक पदार्थों के नष्टीकरण की कार्रवाई पूरी की। पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करण कुमार उइके और गरिमा दादर के निर्देशन में संबंधित प्रकरणों में जब्त गांजा को नियमानुसार नष्ट किया गया।
पुलिस के मुताबिक, कुल 11 प्रकरणों में जब्त गांजे में—
सिटी कोतवाली गरियाबंद — 1 प्रकरण
थाना मैनपुर — 2 प्रकरण
थाना देवभोग — 2 प्रकरण
थाना पाण्डुका — 1 प्रकरण
थाना राजिम — 2 प्रकरण
थाना फिंगेश्वर — 3 प्रकरण
शामिल हैं।
इन सभी मामलों में जब्त कुल 1,64,919 किलोग्राम यानी 1 क्विंटल 64.919 किलोग्राम गांजा को विधि पूर्वक नष्ट किया गया।
पाण्डुका थाने के मामले में 50 नशीली टेबलेट भी नष्ट
इसके अलावा थाना पाण्डुका में दर्ज एक प्रकरण में जब्त 50 नग नशीली टेबलेट का भी नियमानुसार नष्टीकरण किया गया।पुलिस द्वारा जब्त मादक पदार्थों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नारकोटिक डिस्पोजल सेंटर, सिलतरा, रायपुर ले जाया गया, जहां उनका विधिवत नष्टीकरण किया गया। गरियाबंद पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। जब्त किए गए मादक पदार्थों को नियमानुसार नष्ट करने की कार्रवाई इसी प्रक्रिया का हिस्सा है।

नीलम अहिरवार
17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।
