मंगलवार, 24 नवंबर 202607:51:31 AM
Download App
Home/देश

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा : स्कूली बच्चों से भरी बस को बेकाबू ट्रक ने मारी टक्कर, चार मासूमों की गई जान, 35 घायल

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Nov 24, 2026
05:56 AM
स्कूली बच्चों से भरी बस को बेकाबू ट्रक ने मारी टक्कर, चार मासूमों की गई जान, 35 घायल

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में मंगलवार सुबह दिल दहला देने वाला हादसा हो गया है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पिकनिक से लौट रहे स्कूली बच्चों से भरी बस को बेकाबू ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में जहां 4 मासूम बच्चों की मौत हो गई है। वहीं करीब तीन दर्जन घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। बस में करीब 50 स्कूली छात्र और छह शिक्षक सवार थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार, कौशांबी से स्कूली बच्चों को पिकनिक पर लेकर बस मथुरा और आगरा गई थी। मंगलवार को सभी बच्चे वापस अपने घर लौट रहे थे। सुबह करीब 5रू45 बजे ठठिया थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के 209वें किलोमीटर के पास बच्चों को बाथरूम कराने के लिए बस किनारे रोकी गई थी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आए ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई और कई बच्चे घायल हो गए।

हादसे में घायल बच्चों का उपचार जारी

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। एंबुलेंस की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने चार बच्चों को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल बच्चों का उपचार जारी है।

गंभीर घायल बच्चों को कानपुर किया जा रहा रेफर

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के मुताबिक, स्कूल बस आगरा से लखनऊ की तरफ जा रही थी। एक्सप्रेसवे पर बस किनारे खड़ी थी, तभी पीछे से आए ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। स्कूल के प्रिंसिपल और एक अन्य बच्चे की हालत गंभीर बताई गई है। उन्हें बेहतर उपचार के लिए कानपुर रेफर किया जा रहा है। वहीं, मामूली रूप से घायल 22 बच्चों का इलाज मेडिकल कॉलेज तिर्वा में चल रहा है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें