मंगलवार, 24 नवंबर 202608:07:45 AM
Download App
Home/स्पोर्ट्स

68 गेंदों में 181 रन... : प्रियांश की ऐतिहासिक पारी से हिली रिकार्ड बुक, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 19 छक्के जड़कर तोड़ा राहुल का रिकार्ड

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Nov 24, 2026
07:48 AM
प्रियांश की ऐतिहासिक पारी से हिली रिकार्ड बुक, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 19 छक्के जड़कर तोड़ा राहुल का रिकार्ड

इंदौर। दिल्ली के युवा बल्लेबाज प्रियांश शर्मा ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में ऐसी ऐतिहासिक पारी खेली, जिसने रिकार्ड बुक को हिला दिया। उन्होंने तमिलनाडु के खिलाफ इंदौर के डेली काॅलेज मैदान में महज 68 गेंदों में 181 रन की तूफानी पारी खेलकर गेंदजाबों की बखियां उधेड़ दी। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 19 गगनभेदी छक्के और 7 चौके जड़े। इसके साथ ही वह टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए।

आर्या ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए। उन्होंने पावरप्ले के छह ओवरों में ही आठ छक्के जड़कर अपने इरादे जाहिर कर दिए थे। इसके बाद उन्होंने कुछ समय संभलकर बल्लेबाजी की, लेकिन जल्द ही फिर से गेंदबाजों पर हमला बोल दिया। उन्होंने महज 36 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। यह उनके टी20 करियर का तीसरा शतक था। उनकी बल्लेबाजी का अंदाज इतना अक्रामक था कि आर्य ने किसी भी गेंदबाज को संभलने का मौका नहीं दिया। उन्होंने 68 गेंदों में 181 रन बनाकर उन्होंने 266 से अधिक के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की।

केएल राहुल का रिकॉर्ड तोड़ बने नंबर-1 भारतीय बल्लेबाज

इस ऐतिहासिक पारी के साथ प्रियांश ने केएल राहुल का भारतीय बल्लेबाज द्वारा टी20 में बनाए गए सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। राहुल ने आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए 67 गेंदों में नाबाद 152 रन बनाए थे। उनकी पारी में 16 चैके और 9 छक्के शामिल थे। अब प्रियांश ने 181 रन बनाकर इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया।

19 छक्के जड़कर फिन एलन की बराबरी

प्रियांश की पारी की सबसे खास बात उनके 19 छक्के रहे। इसके साथ ही उन्होंने न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज फिन एलन के एक टी20 पारी में सर्वाधिक 19 छक्के लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। एलन ने 2025 में मेजर लीग क्रिकेट में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स की ओर से खेलते हुए वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ यह कारनामा किया था।

दिल्ली ने खड़ा किया 275 रनों का विशाल स्कोर

प्रियांश की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 275 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। उनकी 181 रनों की पारी ने मुकाबले को पूरी तरह रोमांचक बना दिया। टी20 क्रिकेट में किसी भारतीय बल्लेबाज की यह अब तक की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी है। प्रियांश की इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारतीय क्रिकेट में प्रतिभाशाली और आक्रामक बल्लेबाजों की कोई कमी नहीं है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें