दिलजीत दोसांझ शो में आईईडी ब्लास्ट की धमकी : धारवाड़ पुलिस कमिश्नर को आया ईमेल, बेंगलुरु में 29 नवंबर को होना है कॉन्सर्ट

मुंबई। पंजाबी सिंगर और बॉलीवुड अभिनेता दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर एक बार फिर सुरक्षा का बड़ा मामला सामने आया है। बेंगलुरु में 29 नवंबर को होने वाले उनके शो से पहले पुलिस को बम धमाके की धमकी मिली है। ईमेल के जरिए भेजी गई धमकी में लाइव काॅन्सर्ट के दौरान आईईडी ब्लास्ट की चेतावनी दी गई है। जिसके बाद से पुलिस महमके में हड़कंप में मच गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ईमेल भेजने वाले की पहचान करने और धमकी की सत्यता जांचने की कोशिशों में जुट गई हैं।
बता दें कि दिलजीत दोसांझ का बेंगलुरु में उनका कॉन्सर्ट 29 नवंबर को एनआईसीई ग्राउंड्स में शाम 4 बजे शुरू होना निर्धारित है। इस शो के टिकटों की बिक्री भी जारी है। इस बीच धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद आयोजकों और सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। जानकारी के मुताबिक, धमकी भरा ईमेल धारवाड़ के पुलिस कमिश्नर को भेजा गया है। इसमें दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को निशाना बनाने की बात कही गई है। ईमेल में आईईडी धमाके की चेतावनी के साथ श्खालिस्तान जिंदाबादश् का नारा भी लिखा गया है।
बच्चों और मेट्रो यात्रियों को लेकर भी दी चेतावनी
धमकी भरे ईमेल में कार्यक्रम में आने वाले लोगों को लेकर कई चेतावनियां दी गई हैं। इसमें अभिभावकों से बच्चों को कॉन्सर्ट में साथ नहीं लाने, आईफोन पर आने वाली कॉल का जवाब नहीं देने और मेट्रो से यात्रा करने से बचने जैसी बातें लिखी गई हैं। पुलिस इन सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल किसी हमले की पुष्टि नहीं हुई है।
मुंबई और इंदौर में भी मिल चुकी हैं धमकियां
दिलजीत के कॉन्सर्ट को लेकर धमकी मिलने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले अक्टूबर में मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े के कार्यालय को धमकी भरा ईमेल मिला था। इसमें मेयर कार्यालय, अभिनेता अमिताभ बच्चन के घर और 27 नवंबर को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में होने वाले दिलजीत के कॉन्सर्ट को निशाना बनाने की बात कही गई थी।
प्रफुल्ल तिवारी
एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।
