मंगलवार, 24 नवंबर 202607:37:52 AM
Download App
Home/देश

आसमान में सेना का शौर्यः : समुद्र के ऊपर चार विमानों ने एक साथ भरी उड़ान, टीम मांउंटेन ईगल्स ने दिखाया दमस्य साहस, गूंजा गौरव का संदेश

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Nov 24, 2026
07:26 AM
समुद्र के ऊपर चार विमानों ने एक साथ भरी उड़ान, टीम मांउंटेन ईगल्स ने दिखाया दमस्य साहस, गूंजा गौरव का संदेश

नई दिल्ली। भारतीय सेना ने एक बार फिर आसमान में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। सेना की ‘विंग्स ऑफ वेलर एंड यूनिटी’ अभियान टीम ने कच्छ की खाड़ी के ऊपर करीब 48 किलोमीटर की समुद्री दूरी हवाई मार्ग से तय की। इस अभियान में दो माइक्रोलाइट विमान और दो पावर्ड हैंग ग्लाइडर शामिल थे। समुद्र के ऊपर जामनगर से मुंद्रा तक हुई इस उड़ान के दौरान टीम के सदस्यों ने साहस, कौशल और बेहतरीन तालमेल का प्रदर्शन किया।

आसमान में गूंज रहा एकता और राष्ट्रगौरव का संदेश

सेना की यह पहल केवल एक साहसिक उड़ान नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और गौरव का संदेश भी है। 35 गंतव्यों को जोड़ने वाला यह अभियान युवाओं को साहसिक विमानन के प्रति प्रेरित करने के साथ भारतीय सेना की नवाचार और उत्कृष्टता की भावना को प्रदर्शित कर रहा है।

समुद्र के ऊपर चार विमानों का शानदार प्रदर्शन

इस अभियान का नेतृत्व भारतीय सेना की ‘टीम माउंटेन ईगल्स’ ने किया। समुद्र के ऊपर उड़ान के दौरान टीम के सदस्यों ने बेहतरीन तालमेल, सटीक नियंत्रण और असाधारण साहस का परिचय दिया। अभियान का मुख्य उद्देश्य देश में माइक्रोलाइट विमान उड़ान और पावर्ड हैंग ग्लाइडिंग जैसी साहसिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना है।

माइक्रोलाइट विमान आकार में छोटे और वजन में हल्के होते हैं। इनसे लंबी दूरी की उड़ान भरना विशेष प्रशिक्षण, तकनीकी दक्षता और अनुभव की मांग करता है। सेना की टीम लगातार नए प्रयोगों और चुनौतीपूर्ण अभियानों के जरिए इन विमानों की क्षमताओं को आगे बढ़ा रही है।

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर 4,424 किमी की ऐतिहासिक उड़ान

भारतीय सेना ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक विशेष राष्ट्रीय हवाई अभियान भी शुरू किया है। इसके तहत सेना की एडवेंचर माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट टीम 4,424 किलोमीटर की हवाई यात्रा कर देश के 35 अलग-अलग स्थानों से गुजरेगी।

सेना के अनुसार, गया से शुरू हुई यह यात्रा 9 दिसंबर 2026 को बेंगलुरु में समाप्त होगी। इस अभियान का उद्देश्य राष्ट्रगीत वंदे मातरम के गौरवशाली इतिहास को याद करना और इसके संदेश को देश के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचाना है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें