शुक्रवार, 28 अगस्त 202607:54:53 AM
Download App
Home/छत्तीसगढ़

नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही : छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

आलोक त्रिपाठी

आलोक त्रिपाठी

Aug 27, 2026
09:48 AM
छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किए  हेल्पलाइन नंबर

रायपुर : नेपाल के रसुवा जिले में 26 अगस्त को भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचा दी। बाढ़ के तेज बहाव में कई मकान, वाहन, पुल और सड़कें बह गए। अचानक आई इस प्राकृतिक आपदा से लोगों को संभलने और सुरक्षित स्थानों पर जाने तक का पर्याप्त मौका नहीं मिल पाया।

कई लोगों की मौत, बड़ी संख्या में लोग लापता

बाढ़ और भूस्खलन के कारण इलाके में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। हादसे में बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने और कई लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। राहत और बचाव कार्य जारी है, जबकि प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों और उनके परिजनों की मदद के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। किसी भी तरह की सहायता या जरूरी जानकारी के लिए आपदा प्रबंधन हेल्पलाइन 1070 या दूरभाष +91-771-2223471 पर संपर्क किया जा सकता है।

सीएम साय बोले- संकट की घड़ी में सरकार नागरिकों के साथ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार अपने सभी नागरिकों के साथ खड़ी है। नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुरक्षित वापसी और उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए सरकार पूरी तत्परता से काम कर रही है।

आलोक त्रिपाठी
Written By

आलोक त्रिपाठी

खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें